न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? देरी की वजह का भी हुआ खुलासा

IND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान कर दिया गया है. हालांकि, फैंस को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का इंतजार है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और उसके बाद होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान अगले हफ्ते हो सकता है.

Virat Kohli-Rohit Sharma

विराट कोहली और रोहित शर्मा (PIC Credit -ANI)

India tour of New Zealand: टीम इंडिया इसी महीने न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है. 22 अक्टूबर से शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए मंगलवार को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया. हालांकि, वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीमों की घोषणा बाद में होने की बात सामने आई. इसी बीच एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज और उसके बाद होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान अगले हफ्ते हो सकता है. साथ ही रिपोर्ट में वनडे टीम की घोषणा में हुई देरी की वजह का खुलासा भी किया गया है.

विज्ञापन

क्यों हुई वनडे टीम की घोषणा में देरी?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए अगले हफ्ते भारतीय टीम का ऐलान हो सकता है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से ऑकलैंड में होने वाली है और उसके बाद 19 नवंबर से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. वहीं, रिपोर्ट में आगे वनडे टीम की घोषणा में हुई देरी की वजह भी बताई गई है. रिपोर्ट के अनुसार, चयनकर्ता भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच चल रही अनऑफिशियन वनडे सीरीज में कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखना चाहते हैं.

विज्ञापन

इसी सीरीज के आधार पर कुछ खिलाड़ियों के चयन को लेकर फैसला लिया जा सकता है. चयनकर्ताओं ने आखिरी दो वनडे मैचों के लिए एक वैकल्पिक टीम तैयार रखने की भी योजना बनाई है. दरअसल, टेस्ट टीम के नियमित खिलाड़ियों के टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए रवाना होने की संभावना है. ऐसे में वनडे सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों के लिए कुछ नए या वैकल्पिक खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है. इंडिया ए टीम के कुछ खिलाड़ी सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों के लिए भारतीय वनडे टीम में जगह बनाने की दावेदारी पेश कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- बिहार की रणजी ट्रॉफी टीम में वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिली जगह? ये रही बड़ी वजह

विज्ञापन

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भुवनेश्वर कुमार की हुई वापसी

BCCI ने मंगलवार (6 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड के दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान किया. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इस 16 सदस्यीय टीम में लगभग उन सभी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जो इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रहे हैं. हालांकि, टीम में सबसे बड़ा बदलाव अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी के रूप में हुआ है. भुवनेश्वर की करीब 4 साल बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है. भुवी ने आखिरी बार नवंबर 2022 में भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला था.

इसके अलावा, चयनकर्ताओं ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीन मल्टी डे मुकाबलों के लिए इंडिया ए टीम का भी ऐलान किया है. हालांकि, इस टीम में आगे बदलाव देखने को मिल सकते हैं. खिलाड़ियों को रोटेशन के आधार पर टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए उपलब्ध रखा जाएगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट भारत के लिए बेहद अहम है, क्योंकि इसके नतीजे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने की उसकी उम्मीदों पर बड़ा असर डाल सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ