टीम इंडिया ने गेंदों के लिहाज से टी-20 इंटरनेशनल में अपनी सबसे बड़ी जीत का स्वाद चखा है। एशिया कप 2025 का टीम इंडिया ने धमाकेदार आगाज किया है। अब बस इसी फॉर्म को पाकिस्तान के खिलाफ भी जारी रखना होगा। भारत और पाकिस्तान 14 सितंबर को इसी मैदान पर भिड़ेंगे।
महज 27 गेंदों में ही टीम इंडिया ने 58 रनों के लक्ष्य को चेज कर डाला है। 9 विकेट से यह मैच भारतीय टीम की झोली में आया है। कमाल का प्रदर्शन गेंदबाज और फिर बल्लेबाजों द्वारा।
16 गेंदों में 30 रन बनाकर अभिषेक शर्मा पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। टीम इंडिया ने अपना पहला विकेट गंवा दिया है।
3 ओवर में टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर 38 रन लग गए हैं। अभिषेक और गिल के आगे यूएई का गेंदबाजी अटैक बेहद मामूली नजर आ रहा है। लक्ष्य अब सिर्फ 20 रन दूर है।
अभिषेक शर्मा ने पहली दो गेंदों पर सिक्स और चौका जड़ते हुए पारी का आगाज किया है। अभिषेक को रोक पाना यूएई के गेंदबाजों के लिए आसान नहीं होगा।
यह लीजिए यूएई की पूरी टीम सिर्फ 57 रनों पर ढेर हो गई है। आखिरी विकेट कुलदीप यादव की झोली में आया है। कुलदीप ने कुल चार विकेट अपने नाम किए। भारत के सामने जीत के लिए अब सामने हैं सिर्फ 58 रनों का लक्ष्य।
यूएई ने अपना 9वां विकेट गंवा दिया है। स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 55 रन लगे हैं। यह विकेट भी शिवम दुबे के खाते में आया है।
यूएई ने अपना आठवां विकेट गंवा दिया है। ध्रुव पराशर सिर्फ एक रन बनाकर शिवम दुबे का शिकार बने हैं। पहले ही मैच में भारतीय बॉलर्स ने अपना जलवा बिखेर दिया है।
यूएई का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया है। सातवां विकेट गिर चुका है और स्कोर बोर्ड पर रन सिर्फ 52 लगे हैं। अक्षर पटेल के खाते में भी विकेट आ गया है।
यूएई को छठा झटका लगा है। शिवम दुबे ने आसिफ खान को सिर्फ 2 रन के स्कोर पर चलता कर दिया है। भारतीय बॉलर्स पूरी तरह से हावी हैं।
लीजिए एक और विकेट। कुलदीप यादव यूएई के बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहले साबित हो रहे हैं। आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। हर्षित कौशिक सिर्फ 2 रन बनाकर चलते बने हैं। कमाल की गेंदबाजी कुलदीप की।
यूएई का हाल बेहाल हो चला है। 9 ओवर के अंदर ही टीम के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। कप्तान मुहम्मद वसीम को 19 रन के स्कोर पर कुलदीप ने चलता कर दिया है।
यूएई को तीसरा झटका लग चुका है। कुलदीप यादव ने राहुल चोपरा को आउट किया। वह 7 गेंदों में 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
फिरकी गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने यूएई को दूसरा झटका दिया। उन्होंने मोहम्मद जोहैब को पवेलियन लौटा दिया। जोहैब ने 5 गेंदों में 2 रन बनाए।
यूएई को पहला झटका लग चुका है। जसप्रीत बुमराह ने क्लीन बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। आलिशान शराफु आउट होकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 5 गेंदों में 3 रन बनाए। यूएई का स्कोर 3.4 ओवर के बाद 26/1 है।
यूएई की ओर से मुहम्मद वसीम और अलिशान शराफु बल्लेबाजी करने के लिए उतर चुके हैं। पहला ओवर हार्दिक पांड्या डाल रहे हैं।
अर्शदीप सिंह को प्लेइंग 11 में नहीं रखा गया है और यह फैसला थोड़ा चौंकाने वाला है। अर्शदीप टी-20 फॉर्मेट के सबसे बेहतरीन गेंदबाज हैं। भारतीय टीम ने तीन स्पिनर्स के साथ आज जाने का फैसला किया है।
यूएई की प्लेइंग 11: मोहम्मद वसीम, अलीशान शराफू, मोहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा, आसिफ खान, हर्षित कौशिक, हैदर अली, ध्रुव परासर, मुहम्मद रोहिद खान, जुनैद सिद्दीकी, सिमरनजीत सिंह।
टीम इंडिया की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
टॉस का सिक्का टीम इंडिया के पक्ष में उछला है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। यानी यूएई पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आएगी।
India vs UAE, Asia Cup 2025 Highlights in Hindi: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत के साथ आगाज किया है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने यूएई को 9 विकेट से रौंद डाला। यूएई से मिले 58 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने सिर्फ 27 गेंदों में चेज कर डाला। टीम इंडिया की यह टी-20 इंटरनेशनल में गेंदों के लिहाज से अब तक की सबसे बड़ी जीत है। अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों में 30 रन जड़े, जबकि शुभमन गिल 9 गेंदों में 20 रन बनाकर नाबाद रहे।
इससे पहले यूएई की पूरी टीम सिर्फ 57 रन बनाकर ढेर हो गई। गेंदबाजी में भारत की ओर से कुलदीप यादव ने कहर बरपाते हुए सिर्फ 7 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए, जबकि शिवम दुबे ने 3 विकेट चटकाए।
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---