हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs SL Match Timing: कितने बजे शुरू होगा पहला टेस्ट? जानिए कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE एक्शन

IND vs SL Match Timing: भारत-श्रीलंका के बीच गॉल में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में यह मैच होगा. आइए जानते हैं कि भारत और श्रीलंका के बीच यह मुकाबला कितने बजे शुरू होगा और इसे कहां लाइव देखा जा सकता है.

विज्ञापन
कब शुरू होगा IND vs SL मैच? (Image: ANI)

IND vs SL Match Timing: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है. 15 अगस्त यानी आज गॉल में पहला टेस्ट मैच शुरू होगा. टीम इंडिया के लिए यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण है. उन्हें श्रीलंका को उनके घर में 2-0 से हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए अपनी दावेदारी बनाए रखने की सख्त जरूरत है. भारत में अमूमन टेस्ट मैच सुबह 9 या 9:30 बजे शुरू होते हैं. हालांकि, भारत और श्रीलंका के बीच इस मैच की टाइमिंग थोड़ी अलग है.

कहां खेला जा रहा है IND vs SL टेस्ट?

भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में मैच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला टेस्ट गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. बता दें कि दूसरा मैच कोलंबो के सिंहालेसे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा.

कितने बजे शुरू होगा भारत-श्रीलंका के बीच मैच?

भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच के लिए 9:30 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए आएंगे. सुबह 10 बजे से पहले सेशन की शुरुआत हो जाएगी. पहले दिन का खेल शाम 5 बजे तक चलेगा. ऐसे में खिलाड़ियों को 7 घंटों का शानदार क्रिकेट एक्शन देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: सरफराज खान हुए ‘इग्नोर’… गॉल टेस्ट में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? आर अश्विन ने की भविष्यवाणी

कहां देख पाएंगे IND vs SL टेस्ट?

भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में होने वाला पहला टेस्ट मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर लाइव देख सकते हैं. हिंदी, इंग्लिश समेत अलग-अलग भाषाओं में मैच का प्रसारण किया जाएगा. इसके अलावा फैंस सोनी लिव ऐप पर भी मैच का आनंद ले सकते हैं.

विज्ञापन

IND vs SL, हेड टू हेड

भारत और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 46 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 22 में टीम इंडिया को जीत मिली है. 7 मैचों में श्रीलंका की जीत मिली है, वहीं उनके बीच 17 मैच ड्रॉ रहे हैं. अब टीम इंडिया अपने रिकॉर्ड में सुधार करना चाहेगी.

ये भी पढ़ें:- मैच के दौरान गर्लफ्रेंड से बात कर रहा था क्रिकेटर, BCCI ने उठाया कड़ा एक्शन, लगने वाला था 2 साल का बैन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola