
IND vs SL: सरफराज खान हुए 'इग्नोर'... गॉल टेस्ट में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? आर अश्विन ने की भविष्यवाणी
Written By Ujjaval Palanpure

Written By Ujjaval Palanpure
R Ashwin Predicts Team India Playing 11: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में पहला टेस्ट मैच होने जा रहा है. 15 अगस्त यानी कल से दोनों देशों के बीच मुकाबला शुरू होगा. भारत के लिए दो मैचों की यह सीरीज बेहद अहम है और उन्हें किसी न किसी तरह दोनों मुकाबलों में जीत की सख्त जरूरत है. हर कोई यह देखना चाहता है कि टीम इंडिया किस कॉम्बिनेशन के साथ उतरेगी. पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन ने अब भारत की संभावित प्लेइंग 11 के बारे में बताया. उन्होंने अपनी टीम में सरफराज खान को जगह नहीं दी.
आर अश्विन के अनुसार, गॉल टेस्ट में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपनिंग कर सकते हैं. नंबर 3 पर प्रैक्टिस मैच में शतक लगाने वाले देवदत्त पडिक्कल को जगह मिल सकती है. मिडिल ऑर्डर में टीम इंडिया के पास शुभमन गिल और ऋषभ पंत होंगे. फैंस चाहते हैं कि नंबर 6 पर सरफराज खान खेलें, लेकिन आर अश्विन ने ध्रुव जुरेल का नाम चुना. अश्विन की प्लेइंग 11 में मानव सुथार, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव के रूप में तीन स्पिनर शामिल हैं. मोहम्मद सिराज की जगह पक्की है. अश्विन ने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह गुरनूर बरार को टीम में शामिल किया.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: