मैच के दौरान गर्लफ्रेंड से बात कर रहा था क्रिकेटर, BCCI ने उठाया कड़ा एक्शन, लगने वाला था 2 साल का बैन

TNPL Cricketer Fined: तमिलनाडु प्रीमियर लीग में हाल ही में एक मैच के दौरान खिलाड़ी अपनी गर्लफ्रेंड से टेक्स्ट पर बात कर रहा था. BCCI की ACSU समिति ने जांच के बाद उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है.

tnpl

TNPL क्रिकेटर को मिली सजा (Image: Instagram/tnpremierleague)

TNPL Cricketer Fined: तमिलनाडु के युवा क्रिकेटर के खिलाफ BCCI की ACSU समिति ने कड़ा एक्शन लिया है. तमिलनाडु प्रीमियर लीग के एक मैच के दौरान एक खिलाड़ी ने ‘प्लेयर एंड मैच ऑफिशियल्स एरिया’ के कुछ नियमों का उल्लंघन किया, जिस वजह से उस पर भारी जुर्माना लगाया गया है. बताया जा रहा है कि मैच के दौरान वह अपनी गर्लफ्रेंड से चैटिंग कर रहा था, जिससे PMOA के नियमों का उल्लंघन हुआ. पहले इस खिलाड़ी पर दो साल का बैन लगने वाला था लेकिन बाद में फैसला बदल दिया गया.

विज्ञापन

मैच के दौरान नियमों का किया उल्लंघन

PTI को TNCA के सीनियर अधिकारी ने बताया, ‘TNCA अभी खिलाड़ी का नाम नहीं बताएगा, क्योंकि तहकीकात चल रही है. मैं यह बता सकता हूं कि यह लेफ्ट हैंडर है और उन्होंने तमिलनाडु के लिए पिछले रणजी सीजन में दो अर्धशतक लगाए थे. वह एक मैच के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड को मैसेज करते हुए पकड़े गए. उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के कोई आरोप नहीं लगे हैं लेकिन मैच के दौरान PMOA में मोबाइल का उपयोग करना प्रतिबंधित है. इसी वजह से नियमों का उल्लंघन हुआ है.’

विज्ञापन

2 साल का लगने वाला था बैन

BCCI की एंटी-करप्शन एंड सिक्योरिटी यूनिट (ACSU) ने मामले की जांच करने के बाद क्रिकेटर पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया. रिपोर्ट में बताया गया है कि 26 साल के इस क्रिकेटर को पहले 2 साल के लिए बैन करने की बात सामने आई थी, लेकिन फिर इस बात पर चर्चा हुई कि यह उल्लंघन इतना भी बड़ा नहीं है. इसी वजह से 1 लाख का फाइन लगाकर उन्हें छोड़ दिया गया. PMOA से जुड़ा नियम तब चर्चा का विषय बना था, जब राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर डगआउट में फोन का उपयोग करते पाए गए थे. खैर, TNPL का यह 26 वर्षीय खिलाड़ी 2 साल के बैन से बच गया, जो एक अच्छी बात है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ