हिंदी न्यूज़/खेल/IND vs SA: क्या 5वां टी20 मैच भी हो जाएगा रद्द? जानिए अहमदाबाद में कैसा रहेगा मौसम
क्रिकेट
IND vs SA: क्या 5वां टी20 मैच भी हो जाएगा रद्द? जानिए अहमदाबाद में कैसा रहेगा मौसम
IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का आखिरी और 5वां मुकाबला 19 दिसंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा. टीम इंडिया फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है. ऐसे में उनके पास सीरीज जीतने का मौका है. वहीं दक्षिण अफ्रीका सीरीज को ड्रॉ कराने का पूरा प्रयास करेगी. हालांकि उसके लिए इस टी20 मुकाबले का होना बहुत ज्यादा अहम है.
IND vs SA: टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 सीरीज का आखिरी और 5वां मुकाबला खेला जाएगा. टीम इंडिया इस मुकाबले को 3-1 से जीतना चाहेगी. वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम 2-2 से सीरीज को बराबरी पर खत्म करना चाहेगी. ऐसे में दोनों ही टीमें अपना 100 प्रतिशत इस मुकाबले में देना चाहेंगी. हालांकि उसके लिए मैच का होना जरूरी है. ऐसे में 19 दिसंबर को अहमदाबाद के मौसम पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.
कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम?
दिसंबर 19 को अहमदाबाद में मौसम साफ रहने वाला है. इस दिन यहां पर तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. वहीं बारिश होने का अनुमान लगभग जीरो प्रतिशत है. हालांकि इस दौरान हवा 11 km/h की स्पीड से चलने वाली है. इस मौसम को देखकर पूरी तरह से साफ हो गया है कि मैच पूरा खेला जाने वाला है. मैदान बड़ा होने के कारण गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन यहां पर बल्लेबाजों के लिए बहुत ज्यादा मदद रहती है. ऐसे में गेंद और बल्ले की अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है. दोनों ही टीमों ने अब तक इस सीरीज में औसत दर्जे का प्रदर्शन किया है. ऐसे में आखिरी मैच में जीत दर्ज करने के लिए दोनों ही टीमों को अपना लेवल और बेहतर करना होगा.