KKR ने गलती तो नहीं कर दी? 9.2 करोड़ में बिकने वाला ये क्रिकेटर शायद IPL 2026 के कई मैच न खेल पाए

IPL 2026 Mini Auction: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में केकेआर का जलवा देखने को मिला, हालांकि इस टीम ने बांग्लादेश के ऐसे क्रिकेटर को खरीदा है, जो शायद अगले इंडियन प्रीमियर लीग का फुल सीजन न खेल पाए.

KKR in IPL Auction 2026

KKR in IPL Auction 2026

Mustafizur Rahman: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइटराइडर्स 64.3 करोड़ के सबसे बड़े पर्स के साथ टेबल पर उथरी थी. टीम ने कई 25.2 करोड़ में कैमरून ग्रीन, 18 करोड़ में मथीशा पथिराना को खरीदा. इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान को भी 9.2 के हाई प्राइस में परचेज किया. इस दौरान उनके अलावा दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स ने भी रहमान को अपने पाले में करने की कोशिश की थी. लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही है कि ये बांग्लादेशी खिलाड़ी आईपीएल 2026 का फुल सीजन के लिए अवेलेबल न रहे.

विज्ञापन

क्या केकेआर को टेंशन लेनी चाहिए?

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुस्तफिजुर रहमान 16 से 23 अप्रैल तक आईपीएल के लिए एवेलेबल नहीं रहेंगे, जब बांग्लादेश न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 इंटरनेशनल सीरीज खेलनी जाने वाली है. हालांकि टूर की सही तारीखें अभी तय नहीं हुई हैं. हालांकि, केकेआर के लिए चिंता की कोई बड़ी वजह नहीं हो सकती है क्योंकि मुस्तफिजुर टूर्नामेंट के बड़े हिस्से के लिए मौजूद रहेंगे. ये स्टार पेसर टी-20 इंटरनेशनल टीम का फर्स्ट-टीम मेंबर है, जबकि वो वनडे फॉर्मेट में सिर्फ स्क्वाड प्लेयर है. इसलिए, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड एक पार्शियल नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) जारी करने वाला है जो उसे वनडे सीरीज से छूट देगा, और इसलिए वो सिर्फ सबसे छोटे फॉर्मेट की अंतराष्ट्रीय सीरीज खेलने के बाद भारत लौट आएंगे.

विज्ञापन

मुस्तफिजुर रहमान ने इतिहास रचा

मुस्तफिजुर रहमान ने आईपीएल 2026 की नीलामी में 9.2 करोड़ रुपये की कीमत पाकर इतिहास रच दिया है. वो इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे महंगे बांग्लादेशी खिलाड़ी बन गए हैं. ये स्टार पेसर मशरफे मोर्तजा, शाकिब अल हसन और लिटन दास के बाद इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेलने वाले चौथे बांग्लादेशी खिलाड़ी भी बन गए हैं. उन्होंने अपने पूरे आईपीएल करियर में 60 मैच खेले हैं और कुल 65 विकेट लिए हैं. केकेआर से पहले, वो रहमान सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ