हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे के लिए ऑकलैंड पहुंचे रोहित शर्मा, वनडे सीरीज की शुरू हुई तैयारी

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से होने वाली है. ये 5 मैचों की वनडे सीरीज बहुत ही अहम होने वाली है. जहां पर टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली दोबारा ब्लू जर्सी में नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन
Rohit Sharma ने अपनी फिटनेस पर शुरू किया काम (Pic Credit- ANI)

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच फिलहाल 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. इसके खत्म होने के बाद दोनों ही टीमों के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज भी होनी है. जिसका पहला मुकाबला 4 नवंबर को खेला जाने वाला है. इस सीरीज के लिए अब भारतीय खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड पहुंचना शुरू कर दिया है. टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा भी अब वनडे सीरीज के लिए ऑकलैंड पहुंच गए हैं. जल्द ही टीम इंडिया के दिग्गज रोहित वनडे सीरीज की तैयारी शुरू करने वाले हैं.  

वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड पहुंचे रोहित शर्मा 

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद रोहित शर्मा मैदान पर नहीं नजर आए हैं. जिसके कारण ही फैंस को उनकी वापसी का इंतजार है. रोहित शर्मा लंबे समय के बाद मैदान पर नजर आने वाले हैं. 29 अक्टूबर को रोहित न्यूजीलैंड पहुंच गए हैं. जहां पर वो पहुंचने के बाद रास्तों में घूमते हुए भी नजर आए. रोहित शर्मा 30 अक्टूबर से मैदान पर अभ्यास करते हुए नजर आ सकते हैं. टीम इंडिया के दूसरे दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली भी आज न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो गए हैं.  

रोहित शर्मा के अलावा कई खिलाड़ी पहले ही न्यूजीलैंड पहुंच चुके हैं. जिसमें से कुछ खिलाड़ी टी-20 सीरीज में खेलते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं कुछ खिलाड़ी इंडिया ए के लिए भी खेलते हुए नजर आ रहे हैं. जिसके कारण ही पूरी टीम एक साथ नहीं जाकर खिलाड़ी अलग-अलग न्यूजीलैंड पहुंच रहे हैं. टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने वनडे सीरीज की तैयारी न्यूजीलैंड में शुरू भी कर दी है. दोनों बहुत पहले ही न्यूजीलैंड में वनडे और टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए पहुंच गए थे. 

विज्ञापन

पहले 3 वनडे मैचों के लिए भारत का स्क्वाड 

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल  (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन  (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा*, कुलदीप यादव. 

चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत का स्क्वाड 

श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गूरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र  (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स

वनडे सीरीज

मैचतारीखमैदानभारतीय समय
पहला वनडे4 नवंबरऑकलैंडसुबह 7:30 बजे
दूसरा वनडे7 नवंबरवेलिंगटनसुबह 7:30 बजे
तीसरा वनडे10 नवंबरहैमिल्टनसुबह 7:30 बजे
चौथा वनडे13 नवंबरमाउंट माउंगानुईसुबह 7:30 बजे
पांचवां वनडे15 नवंबरमाउंट माउंगानुईसुबह 7:30 बजे

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड की हार पक्की? टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड देख हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola