IND vs NZ: अगर ईशान किशन की हुई वापसी, तो किस नंबर पर खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? चौथे T20I से पहले बड़ा सवाल

Vaibhav Sooryavanshi: ईशान किशन चोटिल होने के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम दो T20I मैचों का हिस्सा नहीं बन पाए थे. अब उनकी प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है. सभी के मन में सवाल है कि उनके कमबैक के बाद वैभव टीम से बाहर होंगे या खेलेंगे.

ishan kishan vaibhav sooryavanshi

ईशान किशन की वापसी के बाद वैभव सूर्यवंशी की जगह पर खतरा होगा (Image: ANI)

Vaibhav Sooryavanshi: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा T20I मैच ईडन पार्क में खेला जाएगा. टीम इंडिया 3-0 से सीरीज पर कब्जा कर चुकी है और अब अगले दो मैचों में भी टीम इंडिया जीत के इरादे से उतरेगी. वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन न्यूजीलैंड के विरुद्ध T20I श्रृंखला में उन्हें अब तक दो मुकाबले खेलने का मौका मिला है. हालांकि, अब सूर्यवंशी की जगह पर खतरा है, क्योंकि ईशान किशन की टीम में वापसी हो सकती है.

विज्ञापन

ईशान की वापसी हुई, तो किस नंबर पर खेलेंगे वैभव?

ईशान किशन भारतीय T20I टीम का अहम हिस्सा हैं और कुछ दिनों पहले तक वे ICC T20I रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज थे. पहले T20I में फील्डिंग करते हुए किशन को चोट आई थी, जिस वजह से वह दूसरे और तीसरे T20I का हिस्सा नहीं बन पाए. किशन प्रमुख बल्लेबाज हैं और अगर वो फिट हैं, तो उनकी सीधे टीम में एंट्री होगी. वैभव सूर्यवंशी उनकी जगह प्लेइंग 11 का हिस्सा बने थे. ईशान को टीम में शामिल करने के लिए वैभव सूर्यवंशी को बाहर किया जा सकता है.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी तीसरे T20I में शानदार फॉर्म में नजर आए थे. उन्होंने 19 गेंदों में 45 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी. अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें बाहर करना सही नहीं होगा. अगर ईशान की वापसी के बाद भी वैभव को टीम मैनेजमेंट प्लेइंग 11 का हिस्सा रखना चाहता है, तो अभिषेक शर्मा या संजू सैमसन को बाहर बैठाया जा सकता है. अभिषेक लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं और बतौर ओपनर उनकी जगह पक्की है.

विज्ञापन

टीम इंडिया सीरीज जीत गई है और अब अंतिम दो मैचों में प्रयोग किए जा सकते हैं. इसी वजह से अभिषेक शर्मा को एक मैच के लिए आराम दिया जा सकता है. संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग कर सकते हैं. दूसरे T20I में वैभव नंबर 3 पर खेले थे लेकिन तीसरे मुकाबले में उन्होंने ओपनिंग की थी. किशन की वापसी के बाद भी वैभव ओपनिंग कर सकते हैं.

गेंदबाजी अटैक में भी हो सकता है बदलाव

भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन न्यूजीलैंड के खिलाफ निराशाजनक रहा है. इसी वजह से अब उन्हें बाहर किया जा सकता है और उनकी जगह मयंक यादव की टीम में वापसी हो सकती है. वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव बाहर बैठे हैं. अक्षर पटेल को एक मैच के लिए आराम देकर दोनों में से किसी एक स्पिनर को खेलने का मौका दिया जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ