IND vs NZ: भारत के खिलाफ T20I सीरीज के दौरान न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, लॉकी फर्ग्यूसन चोट के कारण हुए बाहर

Lockie Ferguson Ruled Out: भारत के खिलाफ अंतिम दो T20I मैचों के लिए लॉकी फर्ग्यूसन उपलब्ध नहीं हैं. वह चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं. न्यूजीलैंड ने सीरीज हार के बाद सोशल मीडिया के जरिए अपडेट साझा किया.

lockie ferguson ruled out of t20i series

न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी लॉकी फर्ग्यूसन चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं (Image: ANI)

Lockie Ferguson Ruled Out: न्यूजीलैंड को चौथे T20I मैच से पहले बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया पांच मैचों की T20I सीरीज में 3-0 से आगे है. कीवी टीम ने सीरीज में काफी निराश किया है. श्रृंखला में अब सिर्फ T20I मुकाबले बाकी हैं और इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है. लॉकी फर्ग्यूसन को चोट आई है, जिस वजह से वह अंतिम दो T20I मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने उनके रिप्लेसमेंट का आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है.

विज्ञापन

लॉकी फर्ग्यूसन हुए T20I सीरीज से बाहर

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने ऐलान किया कि लॉकी फर्ग्यूसन चौथे और पांचवें T20I से बाहर हो गए हैं. फर्ग्यूसन को दूसरे T20I मैच के दौरान दाएं पैर की पिंडली में दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद उनका स्कैन हुआ. इसमें पता लगा कि लॉकी को लो-ग्रेड टियर है और उन्हें आराम की जरूरत है. स्टार तेज गेंदबाज को ठीक होने में करीब एक हफ्ता लगेगा. इसी वजह से वह अंतिम दो T20I का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. फर्ग्यूसन ने न्यूजीलैंड के लिए 56 T20I मैच खेले हैं और 77 विकेट झटके हैं. न्यूजीलैंड की गेंदबाजी सीरीज में कमजोर नजर आई है और अगले दो मैचों में लॉकी की गैरमौजूदगी टीम की टेंशन बढ़ा सकती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- सोफी मोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब उसी खिलाड़ी को खरीदने में नाकाम, UP वॉरियर्स ने लुटाए 1.1 करोड़

मैट फिशर के रिप्लेसमेंट का ऐलान

वेलिंग्टन में खेले गए तीसरे T20I मैच के लिए मैट फिशर न्यूजीलैंड के स्क्वाड से जुड़ गए थे. उन्होंने तीसरा T20I खेला था और अब वह अगले दो मैचों के लिए भी टीम से जुड़े रहेंगे. मैट फिशर इंडिया A के खिलाफ दूसरे मैच के लिए न्यूजीलैंड A के स्क्वाड का हिस्सा थे. हालांकि, अब मुख्य टीम से जुड़ने के बाद वह अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर हो गए हैं और ब्रेट रैंडल को उनकी जगह न्यूजीलैंड A का हिस्सा बनाया गया है.

विज्ञापन

वनडे सीरीज में वापसी करेंगे फर्ग्यूसन?

लॉकी फर्ग्यूसन T20I सीरीज से बाहर हो गए हैं लेकिन वनडे श्रृंखला के लिए उनका कमबैक हो सकता है. न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वॉल्टर को उम्मीद है कि लॉकी वनडे सीरीज तक फिट हो जाएंगे. उन्होंने कहा, ‘हमें लॉकी फर्ग्यूसन और मैट फिशर के लिए बुरा लग रहा है. चोटें इंटरनेशनल क्रिकेट का हिस्सा हैं, लेकिन अगर आप मैचों का हिस्सा बनते हैं, तो काफी बुरा लगता है. मैट हेनरी T20I सीरीज से पहले ही बाहर हो गए थे, लेकिन उम्मीद है कि वनडे सीरीज में वह अहम किरदार निभाएंगे. मुझे पता है कि लॉकी एडेन पार्क में खेले जाने वाले अगले मैच के लिए उत्साहित थे, लेकिन अब वह वनडे सीरीज में वापसी करने के लिए तैयारी करेंगे.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ