हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने पार किया 200 रनों का आंकड़ा, भारतीय गेंदबाज हुए फेल

India vs New Zealand Live Cricket Score and Updates: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज अब तक बहुत ही शानदार रही है. टीम इंडिया ने तीनों ही मुकाबलों में जीत दर्ज की है. अब न्यूजीलैंड की टीम चौथे मुकाबले में अपनी जीत का खाता खोलने उतरी है. वहीं भारतीय टीम चौथी जीत दर्ज करने उतरी है.

विज्ञापन
टीम इंडिया का न्यूजीलैंड में जारी है धमाकेदार प्रदर्शन (Pic Credit- Social media)

Live Updates

14:01 (IST) 30 Oct 2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने पार किया 200 रनों का आंकड़ा

न्यूजीलैंड की टीम ने बहुत ही कमाल की बल्लेबाजी चौथे टी-20 मुकाबले में की है. जिसके कारण ही टीम ने 16वें ओवर में ही 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया. ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल बहुत ही तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. 

न्यूजीलैंड टीम- 206 रन पर 4 विकेट (16 ओवर)

13:42 (IST) 30 Oct 2026

IND vs NZ Live Score: ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा शानदार अर्धशतक

टीम इंडिया के खिलाफ ग्लेन फिलिप्स का धमाकेदार प्रदर्शन चौथे मुकाबले में भी जारी है. फिलिप्स ने इस मुकाबले में भी शानदार अर्धशतक जड़ा है. उन्होंने 31 गेंदों में ये आंकड़ा पार किया है. जिसके कारण ही न्यूजीलैंड की टीम ने कमबैक किया है.  

न्यूजीलैंड टीम- 147 रन पर 4 विकेट (13 ओवर)  

13:35 (IST) 30 Oct 2026

IND vs NZ Live Score: मयंक ने जैकब्स को भी किया आउट

न्यूजीलैंड की टीम ने 4 अहम विकेट गंवा दिए हैं. शानदार फॉर्म में चल रहे बेवन जैकब्स 7 गेंदों में इतने ही रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. मयंक यादव ने बहुत ही कमाल की गेंदबाजी करते हुए इस मुकाबले में तीसरा विकेट हासिल किया. 

न्यूजीलैंड टीम- 113 रन पर 4 विकेट (11 ओवर) 

 

13:20 (IST) 30 Oct 2026

IND vs NZ Live Score: फिन एलन भी लौटे पवेलियन

न्यूजीलैंड की टीम ने अब तीसरा विकेट गंवा दिया है. सलामी बल्लेबाज फिन एलन 17 गेंदों में 31 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने हैं. इस सीरीज में अब तक एलन का बल्ला खामोश ही रहा है. वहीं अक्षर पटेल ने शानदार कमबैक किया है. 

न्यूजीलैंड टीम- 93 रन पर 3 विकेट (8 ओवर) 

13:10 (IST) 30 Oct 2026

IND vs NZ Live Score: आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं एलन-फिलिप्स

शुरुआत 2 विकेट गंवाने के बाद भी न्यूजीलैंड की टीम  ने पावरप्ले में बहुत ही शानदार बल्लेबाजी की है. फिन एलन और ग्लेन फिलिप्स बहुत ही आक्रामक बल्लेबाजी करके भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बना रहे हैं. 

न्यूजीलैंड टीम- 67 रन पर 2 विकेट (6 ओवर) 

12:54 (IST) 30 Oct 2026

IND vs NZ Live Score: डेरिल मिचेल भी लौटे पवेलियन

न्यूजीलैंड की टीम ने तीसरे ओवर में ही दूसरा विकेट गंवा दिया है. डेरिल मिचेल 9 गेंदों में 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. दोनों ही विकेट तेज गेंदबाज मयंक यादव को मिले हैं. जिसके कारण ही टीम इंडिया मुकाबले में आगे निकली है.  

न्यूजीलैंड टीम- 34 रन पर 2 विकेट (3 ओवर) 

12:47 (IST) 30 Oct 2026

IND vs NZ Live Score: टिम सेफर्ट एक बार फिर हुए फेल

न्यूजीलैंड की टीम को एक बार फिर से खराब शुरुआत मिली है. टिम सेफर्ट सिर्फ 3 रन बनाकर ही मयंक यादव का शिकार बने हैं. जिसके कारण ही टीम इंडिया को शानदार शुरुआत मिली है. 

न्यूजीलैंड टीम- 5 रन पर 1 विकेट (1 ओवर) 

12:34 (IST) 30 Oct 2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की पारी शुरू हुई

न्यूजीलैंड की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी है. टिम सेफर्ट और फिन एलन न्यूजीलैंड के लिए पारी की शुरुआत कर रहे हैं. वहीं भारतीय टीम के लिए पहला ओवर मयंक यादव फेंक रहे हैं. 

12:14 (IST) 30 Oct 2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड टीम की प्लेइंग 11

फिन एलन, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर. 

12:13 (IST) 30 Oct 2026

IND vs NZ Live Score: टीम इंडिया की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव.

12:06 (IST) 30 Oct 2026

IND vs NZ Live Score: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

भारतीय क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर एक बार फिर से पहले गेंदबाजी करने का बड़ा फैसला किया है. इसी के साथ टीम इंडिया ने अपने प्लेइंग 11 में 2 बड़ा बदलाव किया है. वैभव सूर्यवंशी अब प्लेइंग 11 से बाहर हो गए हैं. 

11:46 (IST) 30 Oct 2026

IND vs NZ Live Score: क्या वैभव सूर्यवंशी होंगे प्लेइंग 11 से बाहर?

टीम इंडिया चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा बदलाव कर सकती है. ईशान किशन के फिट हो जाने के बाद प्लेइंग 11 में उनकी वापसी पक्की हो गई है. ऐसे में उनकी वापसी होने के बाद वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है. 

IND vs NZ 4th T20I Today Cricket Match Live Score: भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला ईडन पार्क ऑकलैंड में खेला जा रहा है. जहां पर न्यूजीलैंड की टीम सीरीज हारने के बाद सम्मान बचाने के लिए उतरी है. वहीं टीम इंडिया क्लीन स्वीप की तरफ बढ़ना चाहेगी. भारतीय टीम के लगभग सभी खिलाड़ी फिलहाल फॉर्म में चल रहे हैं. जिसके कारण ही न्यूजीलैंड की टीम दबाव में होगी. इस मुकाबले में भी टॉस बहुत ही अहम भूमिका निभाने वाला है. दोनों ही टीमें पहले गेंदबाजी करना चाहेंगी. 

India vs New Zealand 4th T20I: कब और कहां देखें मुकाबला? 

इंडिया में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले चौथे टी-20 इंटरनेशनल मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. भारतीय फैंस टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स चैनल के जरिए इस मुकाबले का लाइव प्रसारण देख सकते हैं. इसके अलावा आप डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फ्री में भारत-न्यूजीलैंड चौथा टी20 मुकाबला देख सकते हैं. इसके अलावा सोनी लिव पर मुकाबले का डिजिटल प्रसारण होगा. 

India vs NZ 4th T20I: प्लेइंग 11 

टीम इंडिया: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव.  

विज्ञापन

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर. 

IND vs NZ 4th T20I: पिच और मौसम रिपोर्ट 

मौसम से जुड़ी जानकारी देने वाली वेबसाइट एक्यूवेदर के अनुसार, ऑकलैंड में गुरुवार को बारिश दर्ज की गई. हालांकि, शुक्रवार को मौसम में कुछ सुधार होने की उम्मीद है. रिपोर्ट के मुताबिक, दिन के समय बारिश होने की संभावना करीब 25 प्रतिशत है. वहीं, मैच के दौरान बारिश की आशंका घटकर लगभग 3 प्रतिशत रह सकती है. इससे मुकाबले के बिना किसी बड़ी रुकावट के पूरा होने की उम्मीद बढ़ गई है.  

विज्ञापन

ऑकलैंड का ईडन पार्क अपनी खास बनावट और ड्रॉप इन पिच के लिए जाना जाता है. इस मैदान की सबसे बड़ी खासियत इसकी छोटी बाउंड्री हैं. यहां स्क्वायर बाउंड्री करीब 65 मीटर और सीधे हाथ की बाउंड्री लगभग 55 मीटर की है. कम दूरी होने के कारण बल्लेबाजों के लिए बड़े शॉट खेलना आसान हो जाता है. ऐसे में अगर बल्लेबाज पिच पर टिकने में कामयाब रहते हैं, तो चौकों और छक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है. इस मैदान पर बड़ा स्कोर देखने को मिलेगा. 

India vs New Zealand T20I: हेड टू हेड   

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें टीम इंडिया ने कुल 22 मुकाबले खेले हैं. वहीं 11 मैचों में न्यूजीलैंड को जीत मिली है. इस दौरान एक मुकाबला टाई भी हुआ है. ऐसे में टीम इंडिया इस रिकॉर्ड को आगे और भी बेहतर करना चाहेगी. 

विज्ञापन

नीचे पढ़ें मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola