IND vs PAK: हांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा और क्रुणाल बने हार का कारण

IND vs PAK: हांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया का सफर पाकिस्तान के खिलाफ शुरू हुआ. जहां पर टीम इंडिया ने पहले बल्ले के साथ खराब प्रदर्शन किया. जिसके बाद टीम इंडिया ने गेंदबाजी में भी बहुत ही खराब प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही टीम इंडिया को पाकिस्तान ने हरा दिया.

IND vs PAK

टीम इंडिया को पाकिस्तान ने एकतरफा मुकाबले में 4 विकेट से हराया (Pic Credit- Cricket Hong Kong China X)

IND vs PAK: हांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया. जहां पर टीम इंडिया ने अपना पहला तो वहीं पाकिस्तान ने दूसरा मुकाबला खेला. मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके उनके गेंदबाजों ने सही साबित करते हुए टीम इंडिया को 6 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 88 रनों पर ही रोक दिया. जिसके बाद पाकिस्तान की टीम ने 3.5 ओवरों में ही सिर्फ 2 विकेट गंवाकर 91 रन ठोक दिए. इसी के साथ टीम इंडिया को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. 

विज्ञापन

बल्लेबाजी में टीम इंडिया ने किया खराब प्रदर्शन 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को बहुत ही खराब शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी ने 5 गेंदों में सिर्फ 9 रन ही बनाए. वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज नीतीश राणा ने बहुत ही खराब बल्लेबाजी करते हुए 14 गेंदों में 19 रन बनाए. खराब बल्लेबाजी करने के कारण ही उन्हें रिटायर्ड आउट करना होगा. 6 ओवरों के मैच में उनकी धीमी बल्लेबाजी के कारण ही टीम इंडिया के अन्य बल्लेबाजों के ऊपर दबाव बहुत ज्यादा बढ़ गया. 

विज्ञापन

नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे शशांक सिंह ने 11 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली. जिसके बाद राहुल तेवतिया और क्रुणाल पांड्या पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए. टी नटराजन ने हालांकि अंत में 6 गेंदों में नाबाद 12 रन बनाए. जिसके कारण ही टीम इंडिया 6 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 88 रन ही बना सकी. पाकिस्तान के लिए अब्दुल समद ने 2 विकेट हासिल किया. वहीं अहमद दानियाल और मोहम्मद शहजाद ने 1-1 विकेट झटके हैं.

टीम इंडिया को मिली एकतरफा मुकाबले में हार 

89 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम को बहुत ही शानदार शुरुआत मिली. दोनों ही सलामी बल्लेबाजों ने बहुत ही कमाल की बल्लेबाजी की. विकेटकीपर बल्लेबाज ख्वाजा नफे ने 12 गेंदों में 41 रनों की शानदार पारी खेली. उनका साथ देते हुए कप्तान अब्बास अफरीदी ने सिर्फ 8 गेंदों में ही 35 रन जड़ दिए. जिसमें 5 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. इन दोनों ही सलामी बल्लेबाजों ने ही पाकिस्तान की टीम को मैच में बहुत ही आगे कर दिया. 

विज्ञापन

बाद में अब्दुल समद ने नाबाद 7 रन बनाए, तो वहीं इरफान खान ने भी 1 गेंद में 6 रन बनाए. जिसके कारण ही पाकिस्तान की टीम ने 3.5 ओवरों में ही 91 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. जिसके कारण ही पाकिस्तान की टीम को 4 विकेट से जीत मिली है. टीम इंडिया के लिए शशांक सिंह और राहुल तेवतिया ने 1-1 विकेट हासिल किया. वहीं इस दौरान टी नटराजन और क्रुणाल पांड्या ने बहुत ही खराब गेंदबाजी की. जिसके कारण ही टीम इंडिया मैच में चुनौती भी नहीं पेश कर सकी. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ