IND vs NZ: आईसीसी टी-20 रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा लगातार बड़े मैचों में फेल हो रहे हैं. जिसके कारण ही उनके ऊपर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. पिछले 2 सालों से लगातार रन बना रहे अभिषेक अब सवालों के घेरे में हैं. फाइनल मुकाबले में उन्हें अपने आप को साबित करना होगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले अभिषेक ने अपने पिता से आर्शीवाद लेकर तैयारी की है. अब वो 8 मार्च को बड़ा स्कोर बनाने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं.
अभिषेक शर्मा ने पिता का लिया आर्शीवाद
टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अब तक आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 7 मैच खेले हैं. जिसमें उनके बल्ले से अब तक सिर्फ 89 रन ही आए हैं. जिसमें जिम्बाब्वे के खिलाफ एक अर्धशतक भी शामिल है. सेमीफाइनल मुकाबले में फेल होने के बाद अभिषेक सवालों के घेरे में आ गए हैं. फाइनल मुकाबले से पहले उनके पिता और बचपन के कोच राजकुमार शर्मा भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहुंचे. अभ्यास से पहले अभिषेक अपने पिता से मिले और उनका आर्शीवाद लिया. इस दौरान दोनों कुछ बातचीत भी करते हुए नजर आए. फाइनल मुकाबले से पहले उन्हें जिस आत्मविश्वास की जरूरत थी. वो अब अभिषेक को मिल गई है. ऐसे में वो भी बड़े मुकाबले में खुद को मैच विनर साबित कर सकते हैं.
Blessings before the T20 World Cup final. pic.twitter.com/NqKcibqPTL
— Subhayan Chakraborty (@CricSubhayan) March 7, 2026
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: फाइनल में ‘फ्लॉप’ हुए ये 4 स्टार, तो टीम इंडिया की पक्की है हार! अब कमबैक जरूरी
फाइनल से पहले अभिषेक ने किया जमकर अभ्यास
न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में अभिषेक शर्मा बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. जिसके लिए वो मैच से एक दिन पहले हुए अभ्यास सत्र में जमकर प्रैक्टिस करते हुए नजर आए. अभिषेक मैदान को छोड़ने वाले आखिरी खिलाड़ी थे. अभिषेक भी विराट कोहली से सीखकर फाइनल मुकाबले में बड़ी पारी खेल सकते हैं. आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में विराट कोहली ने भी फाइनल मुकाबले से पहले बहुत ही खराब प्रदर्शन किया था, लेकिन आखिरी मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर टीम इंडिया को दूसरी बार चैंपियन बनाया था. अभिषेक उसे दोहराने का पूरा प्रयास करते हुए नजर आएंगे.
Last one to leave the ground pic.twitter.com/BxIC41XzjX
— Rohit Juglan (@rohitjuglan) March 7, 2026
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: फाइनल मुकाबले से पहले गर्लफ्रेंड संग डिनर करने पहुंचे ईशान किशन, अभिषेक-अर्शदीप भी आए नजर










