Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IND vs NZ: फाइनल में अभिषेक शर्मा ने इस स्टार खिलाड़ी के बल्ले का किया इस्तेमाल, कमबैक के पीछे का बताया राज

IND vs NZ: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले फॉर्म में नहीं थे. जिसके कारण ही उनके ऊपर बड़े सवाल उठ रहे थे. हालांकि फाइनल मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी करके अभिषेक शर्मा ने कमबैक किया. अब इस कमबैक के पीछे का राज भी उन्होंने बताया है.

Author
Written By: Aditya Updated: Mar 9, 2026 23:41
Abhishek Sharma
Abhishek Sharma

IND vs NZ: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया. खासकर सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा. कई फेलियर के बाद अभिषेक शर्मा ने शानदार पारी खेली. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने पहाड़ जैसा स्कोर बनाया. जीत के बाद अभिषेक ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने फाइनल मुकाबले में किसी और खिलाड़ी का बल्ला लिया था. इससे उनके कमबैक का भी राज खुल गया. 

अभिषेक शर्मा के कमबैक का राज आया सामने 

न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी. उस समय खराब फॉर्म में चल रहे अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 21 गेंदों में ही 52 रन ठोक दिया. 247.62 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए अभिषेक ने 6 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के भी जड़े. इस शानदार पारी के पीछे का राज खोलते हुए अभिषेक शर्मा ने कहा, ‘मैंने शिवम दुबे के बल्ले से बैटिंग की. इसलिए मैं दुबे का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. सुबह मुझे लगा कि, मुझे कुछ अलग कोशिश करनी चाहिए. शुभमन गिल आसपास नहीं थे. इसलिए मैंने दुबे का बैट उठा लिया.’ बता दें कि शिवम दुबे इस टूर्नामेंट के दौरान शानदार फॉर्म में नजर आए. उन्होंने इस दौरान लगभग हर मुकाबले में छोटी लेकिन बेहद अहम पारियां खेली.  

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 जीतने के बाद होगी विक्ट्री परेड? BCCI कर रही मेगा इवेंट की तैयार!

---विज्ञापन---

टीम को भी अभिषेक शर्मा ने कहा शुक्रिया 

शुरुआत में लगातार फेल होने के बाद भी अभिषेक शर्मा को टीम ने बहुत ज्यादा बैक किया. जिसके बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘पिछले एक महीने से मेरे साथ जो हो रहा था उसको लेकर मैं संघर्ष कर रहा था. इस दौरान जो एक चीज आपको बढ़ावा देती है वो ये है कि आपकी कंपनी आपको रखती है. आपके आसपास के लोग जब आपको बेहतर होने में मदद करते हैं तो इससे अंतर पैदा होता है. जब मैं बैट के साथ अच्छा नहीं कर पा रहा था तब सभी मुझपर भरोसा कर रहे थे. सब यही कह रहे थे कि मैं कर सकता हूं.’

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: टीम इंडिया का वो गुमनाम हीरो, जिसने 3 बार बना दिया चैंपियन, फिर भी चर्चा से है दूर

First published on: Mar 09, 2026 11:40 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.