IND vs NZ 4th T20I Pitch Report: गुवाहाटी में सीरीज सील करने के बाद टीम इंडिया सीरीज के चौथे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी. टीम इंडिया ने तीसरे टी-20 मैच को सिर्फ 10 ओवर में अपने नाम कर लिया था. अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर कोहराम मचाया था और 20 गेंदों में 68 रनों की तूफानी पारी खेली थी. वहीं, सूर्यकुमार यादव भी फॉर्म में लौट चुके हैं. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह बेहतरीन लय में दिखाई दिए थे, तो रवि बिश्नोई का जादू भी सिर चढ़कर बोला था.
कैसी खेलती है वाइजैग की पिच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का चौथा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला विशाखापट्टनम के डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इस ग्राउंड पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है. वाइजैग के इस मैदान को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है.
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 में बल्लेबाजों का ‘काल’ बनेगा यह भारतीय गेंदबाज, पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने की भविष्यवाणी
पिच में बढ़िया उछाल होने की वजह से गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है. यानी शुरुआती तीन टी-20 मैचों की तरह ही आपको चौथे मुकाबले में भी रनों का अंबार लगता हुआ दिखाई दे सकता है.
क्या कहते हैं आंकड़े?
वाइजैग के इस ग्राउंड पर अब तक कुल मिलाकर 12 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से पहले बैटिंग करने वाली टीम ने सिर्फ 3 मैचों में जीत का स्वाद चखा है. वहीं, रनों का पीछा करने वाली टीम ने 9 मैचों में मैदान मारा है. पहली पारी में औसतन स्कोर 127 का रहा है, तो दूसरी इनिंग का एवरेज स्कोर 117 का है.
भारतीय टीम ने इसी मैदान पर साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रनों का लक्ष्य चेज कर डाला था. यानी टॉस जीतकर इस मैदान पर पहले गेंदबाजी करने का फैसला ज्यादा फायदेमंद साबित रहता है.
संबंधित खबरें
IND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
37 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
10 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
11 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
12 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
12 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
12 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines