1 / 6
varun Chakravarthy
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. 7 फरवरी से टूर्नामेंट का आगाज होना है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम अपने टाइटल को डिफेंड करने के इरादे से उतरेगी. इस बीच, टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने उस गेंदबाज का नाम बताया है, जो इस मेगा इवेंट में भारतीय टीम का सबसे बड़ा ट्रंप कार्ड साबित हो सकता है.

2 / 6
स्टार स्पोर्ट्स के शो पर बात करते हुए भारत के पूर्व प्लेयर्स से जब पूछा गया कि टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ओर से कौन सा गेंदबाज सर्वाधिक विकेट निकाल सकता है, तो इसके जवाब में इरफान पठान ने वरुण चक्रवर्ती का नाम लिया.

3 / 6
आकाश चोपड़ा ने कहा कि वह जसप्रीत बुमराह या अर्शदीप सिंह का नाम लेना चाहते थे, लेकिन उनके हिसाब से भी वरुण टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट निकाल सकते हैं. वहीं, रॉबिन उथप्पा ने भी वरुण पर ही भरोसा जताया है.

4 / 6
भारतीय टीम के पूर्व बैटिंग कोच संजय मांजरेकर का भी मानना है कि टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में वरुण चक्रवर्ती टीम इंडिया के लिए सबसे बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं. वरुण बीच के ओवरों में आकर साझेदारी तोड़ने में काफी माहिर हैं.

5 / 6
वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से कमाल का रहा है. साल 2025 में खेले 20 मैचों में मिस्ट्री स्पिनर ने कुल 36 विकेट निकाले थे और उनका इकोनॉमी भी महज 6.86 का रहा था.

6 / 6
वरुण अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलटने का दमखम रखते हैं. इसके साथ ही टी-20 विश्व कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका की धरती पर हो रहा है, जिसका भरपूर फायदा वरुण को मिल सकता है.