IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 सीरीज में मिली हार के बाद धमाकेदार वापसी की है. पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की थी. जिसके कारण ही टीम इंडिया का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है. हालांकि उसके बाद भी टीम इंडिया के प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. कप्तान शुभमन गिल प्लेइंग 11 से बाहर हो हो सकते हैं. वहीं उनकी जगह प्लेइंग 11 में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की एंट्री हो सकती है.
टीम इंडिया की बदल सकती है प्लेइंग 11
भारतीय क्रिकेट टीम दूसरे वनडे मैच की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव कर सकती है. कप्तान शुभमन गिल फिलहाल फिट हो गए हैं, लेकिन उसके बाद भी उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है. टीम इंडिया भविष्य में कई वनडे और टेस्ट सीरीज खेलने वाली है. ऐसे में गिल की फिटनेस के साथ रिस्क नहीं लिया जा सकता है. जिसके कारण ही उन्हें दूसरे वनडे मुकाबले में आराम दिया जा सकता है. वहीं उनकी जगह प्लेइंग 11 में दोहरा शतक जड़ चुके सलामी बल्लेबाज ईशान किशन की एंट्री हो सकती है.
कप्तानी की जिम्मेदारी इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर को मिल सकती है. अय्यर टीम इंडिया के वनडे में उपकप्तान हैं. ऐसे में उनके ऊपर टीम को वनडे सीरीज जिताने की जिम्मेदारी होगी. अय्यर मौजूदा समय में अच्छी लय में नजर आ रहे हैं. ऐसे में वो तीसरे मुकाबले में भी बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे. इसके अलावा प्लेइंग 11 में फिलहाल कोई दूसरा बदलाव संभव नहीं नजर आ रहा है. पिछले मुकाबले में गेंदबाजों ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया था.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: बिना आउट हुए पवेलियन क्यों लौटे शुभमन गिल? जानिए आखिर क्या हुआ
दूसरे वनडे में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कार्यवाहक कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, गूरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: दुनिया में पहली बार हुआ ऐसा, शुभमन गिल ने ODI क्रिकेट में रच दिया इतिहास
संबंधित खबरें
क्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
1 min agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
1 hr agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
1 hr agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
1 hr agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
2 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines