---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs BAN: प्लेइंग XI में 5 बदलाव का क्या लॉजिक रहा? रोहित शर्मा ने बताईं ये वजहें

IND vs BAN Rohit Sharma on Playing XI Change: भारत-बांग्लादेश के बीच शुक्रवार को कोलंबो में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम को 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा। एशिया कप सुपर-4 के मुकाबले से यूं तो भारत-बांग्लादेश की टीमों को कोई फर्क नहीं पड़ा क्योंकि भारत पहले से ही फाइनल में है तो […]

---विज्ञापन---

IND vs BAN Rohit Sharma on Playing XI Change: भारत-बांग्लादेश के बीच शुक्रवार को कोलंबो में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम को 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा। एशिया कप सुपर-4 के मुकाबले से यूं तो भारत-बांग्लादेश की टीमों को कोई फर्क नहीं पड़ा क्योंकि भारत पहले से ही फाइनल में है तो वहीं बांग्लादेश बाहर हो चुकी है। फिर भी श्रीलंका के खिलाफ फाइनल से पहले टीम इंडिया की हार ने चिंता बढ़ा दी हैं।

कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच की प्लेइंग इलेवन में 5 बदलाव किए। उन्होंने जसप्रीत बुमराह, विराट कोहली, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या को आराम दिया, तो वहीं इनकी जगह तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा को जगह दी गई। मैच के बाद रोहित से इस बदलाव के लॉजिक के बारे में पूछा गया।

---विज्ञापन---

खिलाड़ियों को समय देना चाहते थे 

रोहित शर्मा ने कहा- हम वर्ल्ड कप की बड़ी तस्वीर को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को कुछ समय देना चाहते थे। हालांकि हम इस मैच को कैसे खेलना चाहते हैं, इस पर कोई समझौता नहीं है, लेकिन कुछ ऐसे खिलाड़ियों को शामिल करना चाहते हैं, जिनके विश्व कप खेलने की संभावना है।

---विज्ञापन---

अक्षर पटेल की तारीफ 

रोहित ने आठवें नंबर पर उतरकर 42 रन ठोकने वाले अक्षर पटेल की तारीफ की। उन्होंने कहा- अक्षर ने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन वे फिनिश नहीं कर सके। उन्होंने कैरेक्टर दिखाया, लेकिन इसका श्रेय बांग्लादेश के गेंदबाजों को जाता है। शुभमन गिल के शतक को भी भूला नहीं जा सकता। वह जानता है कि वह कैसे खेलना है। वह टीम के लिए क्या करना चाहते हैं, इस पर बिल्कुल स्पष्ट हैं। पिछले साल के उनके फॉर्म को देखें। नई गेंद के खिलाफ वह काफी मजबूत दिखाई देते हैं। गिल वास्तव में कड़ी मेहनत करते हैं। बहरहाल, टीम इंडिया को इस मुकाबले में मिली हार को भूलकर 17 सितंबर की मजबूत तैयारी करनी होगी क्योंकि पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका के हौसले बुलंद हैं।

First published on: Sep 15, 2023 11:42 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola