Live Updates
U19 WC 2026 IND vs BAN LIVE: टीम इंडिया को मिली लगातार दूसरी जीती
इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम हारा मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ जीत गई. विहान मल्होत्रा ने 4 विकेट लेकर भारत का हारा हुआ मुकाबला 18 रनों से जिता दिया. इसी के साथ टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरा मुकाबला अपने नाम किया है.
U19 WC 2026 IND vs BAN LIVE: बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने किया सरेंडर
बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने सरेंडर करके 124 रनों पर 3 विकेट से 144 रनों पर 9 विकेट गंवा दिया है. विहान मल्होत्रा ने 4 विकेट निकाल कर मैच को भारत की ओर मोड़ दिया है. वहीं बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने बहुत ही खराब शॉट खेला है.
U19 WC 2026 IND vs BAN LIVE: बांग्लादेश को लगा 7वां झटका
बांग्लादेश की टीम लगातार विकेट गंवाती नजर आ रही है. खिलान पटेल ने फरीद हसन को सिर्फ 1 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया है. इसी के साथ बांग्लादेश की टीम ने 7वां विकेट गंवा दिया है.
U19 WC 2026 IND vs BAN LIVE: बांग्लादेश की पारी लड़खड़ाई
बांग्लादेश की पारी पूरी तरह से लड़खड़ा गई है. टीम ने लगातार ओवरों में विकेट चटकाया है. विहान मल्होत्रा ने 3 विकेट अपने नाम कर लिया है. बांग्लादेश की टीम 124 रनों पर 3 विकेट से 129 रनों पर 6 विकेट गंवा दिया है.
U19 WC 2026 IND vs BAN LIVE: टीम इंडिया को मिली चौथी सफलता
बांग्लादेश अंडर19 क्रिकेट टीम ने चौथा विकेट गंवा दिया है. शेख परवेज जिबोन सिर्फ 7 रन बनाकर विहान मल्होत्रा का शिकार बने हैं. विहान ने बैक टू बैक ओवर में विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया है.
U19 WC 2026 IND vs BAN LIVE: बांग्लादेश को लगा तीसरा झटका
बांग्लादेश की टीम ने कलाम सिद्दीकी अलीन का विकेट गंवा दिया है. कमाल 15 रन बनाकर विहान मल्होत्रा का शिकार बने हैं. इस विकेट के साथ टीम इंडिया ने मैच में कमबैक करने का प्रयास किया है.
U19 WC 2026 IND vs BAN LIVE: अब इतने ओवर का होगा मैच
अब मैच सिर्फ 29 ओवरों का ही होने वाला है. जिसमें बांग्लादेश की टीम को डकवर्थ लुईस नियम के कारण 165 रनों का लक्ष्य मिला है. बांग्लादेश की टीम को 70 गेंदों में 75 रन बनाने हैं. मैच दोबारा शुरू हो गया है.
U19 WC 2026 IND vs BAN LIVE: मैच पर मंडराया संकट
मैच पर अब संकट मंडराने लगा है. बारिश रुक गई है, लेकिन मैदान कई जगह पर गिला हो गया है. जिसके कारण ही मैच को दोबारा शुरू करने में समस्या आ रही है.
U19 WC 2026 IND vs BAN LIVE: बुलावायो में रूकी बारिश
बुलावायो में बारिश रुक गई है. जिसके कारण ही फैंस को उम्मीद जगी है कि जल्द ही दोबारा मैच शुरू हो सकता है. टीम इंडिया के गेंदबाजों को अब पहले से बेहतर प्रदर्शन करना होगा.
U19 WC 2026 IND vs BAN LIVE: बारिश के कारण दोबारा रुका मैच
बारिश ने दूसरी बार मैच में खलल डाला है. जिसके कारण ही मैच अब रुक गया है. फिलहाल बांग्लादेश की टीम मुकाबले में आगे नजर आ रही है. जिसके कारण ही ही टीम इंडिया दबाव में नजर आ रही है.
U19 WC 2026 IND vs BAN LIVE: टीम इंडिया को चाहिए बैक टू बैक विकेट
बांग्लादेश की टीम संभल कर बल्लेबाजी करती हुई नजर आ रही है. जिसके कारण ही उन्होंने 2 विकेट ही गंवाए हैं. मैच में बने रहने के लिए टीम इंडिया को जल्द से जल्द 2 विकेट हासिल करने होंगे. जिससे मैच में कमबैक कर सकें.
U19 WC 2026 IND vs BAN LIVE: टीम इंडिया को मिली दूसरी सफलता
टीम इंडिया ने कमबैक करते हुए दूसरा विकेट हासिल कर लिया है. कनिष्क चौहान ने रिफत बेग को 37 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया है. जिसके कारण ही टीम इंडिया के फैंस की उम्मीदें जगी हैं.
U19 WC 2026 IND vs BAN LIVE: पावरप्ले हुआ बांग्लादेश के नाम
बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पावरप्ले को अपने नाम कर लिया है. जिसके कारण ही अब टीम इंडिया बहुत ज्यादा मुश्किलों में नजर आ रही हैं. आयुष म्हात्रे की टीम को अब कमबैक करना होगा.
U19 WC 2026 IND vs BAN LIVE: बांग्लादेश को मिली अच्छी शुरुआत
बांग्लादेश अंडर19 क्रिकेट टीम ने पहले ओवर में विकेट गंवाने के बाद भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रही है. जिसके कारण ही टीम ने 6 ओवरों में 35 रन बना लिए हैं. फिलहाल भारतीय गेंदबाज दबाव में नजर आ रहे हैं.
U19 WC 2026 IND vs BAN LIVE: टीम इंडिया को मिली पहली सफलता
239 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम को पहले ओवर में ही बड़ा झटका लगा है. जवाद अबरार सिर्फ 5 रन बनाकर दीपेश देवेंद्रन का शिकार बने हैं.
U19 WC 2026 IND vs BAN LIVE: टीम इंडिया ने खड़ा किया 238 रनों का स्कोर
इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम ने 48.4 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 238 रन बनाए. टीम इंडिया के लिए अभिज्ञान कुंडू ने 80 रन बनाए तो वहीं वैभव सूर्यवंशी ने 72 रनों की पारी खेली. बांग्लादेश के लिए अल फहाद ने 5 विकेट अपने नाम किया.
U19 WC 2026 IND vs BAN LIVE: अभिज्ञान कुंडू शतक बनाने से चूके
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू शतक बनाने से चूक गए हैं. कुंडू 80 रनों की बेहद अहम पारी खेलकर अल फहाद का शिकार बने हैं. फहाद ने मैच में अब तक 4 विकेट अपने नाम किया है.
U19 WC 2026 IND vs BAN LIVE: टीम इंडिया को लगा आठवां झटका
टीम इंडिया को अब आठवां झटका लगा है. खिलान पटेल 8 रन बनाकर अल फहाद का शिकार बने हैं. अभिज्ञान कुंडू फिलहाल अब अकेले पड़ गए हैं. हालांकि उसके बाद भी वो अकेले मैदान पर नजर आ रहे हैं.
U19 WC 2026 IND vs BAN LIVE: टीम इंडिया का लगा 7वां झटका
बारिश के बाद मैच शुरू होते ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. आरएस अंबरीश सिर्फ 5 रन बनाकर शेख परवेज जिबोन का शिकार बने हैं. जिसके कारण ही टीम इंडिया की मुश्किलें बहुत ज्यादा बढ़ गई है.
U19 WC 2026 IND vs BAN LIVE: अभी भी नही रुक रही बारिश
बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट क्लब में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है. जिसके कारण ही मैच दोबारा शुरू नहीं हो पा रहा है. अंपायर और दोनों टीमें अभी भी बारिश के रुकने का इंतजार कर रही हैं.
U19 WC 2026 IND vs BAN LIVE: बारिश के कारण रुका मैच
बारिश के कारण मुकाबला बीच में रुक गया है. इस मैदान पर बारिश के आसार शुरू से थे. ऐसे में मैच पर अब रद्द होने का खतरा मंडराने लगा है.
U19 WC 2026 IND vs BAN LIVE: अभिज्ञान कुंडू ने जड़ा अर्धशतक
इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने मुश्किल समय में बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा है. फिलहाल को 57 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं.
U19 WC 2026 IND vs BAN LIVE: टीम इंडिया को लगा छठा झटका
इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम को छठा बड़ा झटका लगा है. कनिष्क चौहान 26 गेंदों में 28 रनों की पारी खेलने के बाद कप्तान मोहम्मद अजीजुल हकीम तमीम का शिकार बने हैं. अब फैंस की उम्मीेदें अभिज्ञान कुंडू पर टिकी हुई हैं.
U19 WC 2026 IND vs BAN LIVE: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन
टीम इंडिया की मुश्किलें बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं. हर्ष पंगालिया सिर्फ 2 रन बनाकर इकबाल हुसैन इमोन का ही शिकार बने हैं. इमोन ने 2 विकेट अपने नाम किया है. टीम इंडिया को कम से कम 200 रनों का आंकड़ा पार करना होगा.
U19 WC 2026 IND vs BAN LIVE: वैभव सूर्यवंशी शतक बनाने से चूके
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 72 रन बनाकर इकबाल हुसैन इमोन का शिकार बने हैं. वैभव अकेले दम पर ही इस पारी में रन बनाते हुए नजर आ रहे थे. ऐसे में अब टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं.
U19 WC 2026 IND vs BAN LIVE: टीम इंडिया बढ़ी बड़े स्कोर की ओर
टीम इंडिया अभी भी धीरे-धीरे बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रही है. ऐसे समय में अब वैभव सूर्यवंशी को बड़ी पारी खेलनी होगी. अभिज्ञान कुंडू को भी उनका साथ निभाना होगा.
U19 WC 2026 IND vs BAN LIVE: वैभव सूर्यवंशी ने कुंडू के साथ मिलकर संभाली पारी
टीम इंडिया के स्टार वैभव सूर्यवंशी ने विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू के साथ मिलकर अच्छी साझेदारी की है. जिसके कारण ही टीम इंडिया अब मुश्किल से निकल चुकी है. हालांकि दोनों की अभी अपनी पार्टनरशिप को और बड़ा करना होगा.
U19 WC 2026 IND vs BAN LIVE: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा पचासा
टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने मुश्किल समय में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में पचासा जड़ दिया है. हालांकि वैभव को अभी और लंबी पारी खेलनी होगी.
U19 WC 2026 IND vs BAN LIVE: टीम इंडिया को लगा तीसरा झटका
टीम इंडिया को तीसरा बड़ा झटका लगा है. उपकप्तान विहान मल्होत्रा सिर्फ 7 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए हैं. कप्तान मोहम्मद अजीजुल हकीम तमीम को पहला विकेट मिला है.
U19 WC 2026 IND vs BAN LIVE: वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं नजरें
टीम इंडिया के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी को भी अब संभल कर खेलना होगा. टीम इंडिया को अगर बांग्लादेश के खिलाफ बड़ा स्कोर खड़ा करना है, तो सूर्यवंशी को बड़ी पारी खेलनी होगी.
U19 WC 2026 IND vs BAN LIVE: टीम इंडिया को लगा बैक टू बैक झटका
टीम इंडिया को बैक टू बैक झटका लगा है. कप्तान आयुष म्हात्रे 6 रन बनाकर तो वहीं वेदांत त्रिवेदी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. दोनों बल्लेबाजों को अल फहाद ने आउट किया.
U19 WC 2026 IND vs BAN LIVE: टीम इंडिया की पारी हुई शुरू
इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी है. जहां पर वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे सलामी बल्लेबाजी करने उतरे हैं. वहीं बांग्लादेश के लिए पहला ओवर अल फहाद फेंक रहे हैं.
U19 WC 2026 IND vs BAN LIVE: बांग्लादेश टीम की प्लेइंग 11
मोहम्मद रिफत बेग, जवाद अबरार, Md अजीज़ुल हकीम तमीम (c), कलाम सिद्दीकी अलीन, Md रिजान हुसैन, Md फरीद हसन फ़ैसल (w), Md समीउन बसीर रतुल, शेख पैवेज जिबोन, अल फहाद, साद इस्लाम रजीन, इकबाल हुसैन इमोन.
U19 WC 2026 IND vs BAN LIVE: टीम इंडिया की प्लेइंग 11
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, हरवंश पंगलिया, आरएस अंबरीश, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, खिलान पटेल.
U19 WC 2026 IND vs BAN LIVE: बांग्लादेश ने जीता टॉस
बांग्लादेश अंडर19 क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. जिसके कारण ही अब टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए नजर आएगी.
U19 WC 2026 IND vs BAN LIVE: बारिश के पूरे आसार
इस मैच में बारिश की पूरी संभावना है, जिससे मैच धुल सकता है, अगर ऐसा हुआ, तो भारत और बांग्लादेश के बीच 1-1 प्वॉइंट्स बंट जाएंगे. फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि इस मुकाबले में मौसम का दखल न हो.
U19 WC 2026 IND vs BAN LIVE: 1000 रन के करीब वैभव
वैभव सूर्यवंशी यूथ वनडे में 1000 रन बनाने से सिर्फ 25 रन दूर है, और ऐसा करने पर वो शुभमन गिल और उन्मुक्त चंद के बाद ये मुकाम हासिल करने वाले तीसरे सबसे तेज भारतीय बन जाएंहे. उसकी बेखौफ बैटिंग ने इंडिया अंडर-19, इंडिया ए और आईपीएल में पहले ही सबका ध्यान खींचा है, जिससे एक फ्यूचर स्टार के तौर पर उसकी काबिलियत साबित होती है.
U19 WC 2026 IND vs BAN LIVE: वैभव सूर्यवंशी तोड़ेंगे विराट कोहली का रिकॉर्ड?
जब टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ इस टूर्नामेंट में उतरेगी तब भारत के यंग टैलेंट वैभव सूर्यवंशी के पास विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा. अगर वैभव इस मैच में सिर्फ 4 रन स्कोर करते हैं, तो वो कोहली यूथ वनडे में 978 रन के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे. वैभव के नाम अभी यूथ वनडे में 975 रन हैं
IND vs BAN U19 World Cup 2026 Highlights: आईसीसी अंडर19 वर्ल्ड कप 2026 में इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम की आज अपना दूसरा मुकाबला खेलने उतरी. जहां पर उनका सामना बांग्लादेश अंडर19 क्रिकेट टीम से हुआ. मैच में मोहम्मद अजीजुल हकीम तमीम ने टॉस जीतकर भारत का बल्लेबाजी के लिए बुलाया. जिसके बाद टीम इंडिया ने बारिश से बाधित मैच में 48.4 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 238 रन बनाए. जवाब में बांग्लादेश की टीम 146 रनों पर ही सिमट गई और डकवर्थ लुईस नियम के कारण 18 रनों से हार गई.
वैभव सूर्यवंशी-कुंडू ने बल्ले से किया कमाल
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम को खराब शुरुआत मिली. आयुष म्हात्रे सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वहीं वेदांत त्रिवेदी और विहान मल्होत्रा भी फेल हो गए. वैभव सूर्यवंशी ने 67 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली. जिसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने 80 रनों की बेहद अहम पारी खेली. अंत में कनिष्क चौहान ने भी 28 रन बनाए. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 48.4 ओवरों में 238 रन बनाए. बांग्लादेश अंडर19 क्रिकेट टीम के लिए अल फहाद ने 5 विकेट अपने नाम किया. वहीं इकबाल हुसैन इमोन और मोहम्मद अजीजुल हकीम तमीम ने 2-2 विकेट अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें: IND U19 vs BAN U19: क्या बांग्लादेश के खिलाफ नॉट आउट थे वैभव सूर्यवंशी? जानिए ICC का नियम
टीम इंडिया को विहान मल्होत्रा ने जिताया
सिर्फ 239 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की पारी बारिश के कारण छोटी हो गई. बारिश को डकवर्थ लुईस नियम के कारण 29 ओवरों में 165 रनों का लक्ष्य मिला था. बांग्लादेश की टीम को अच्छी शुरुआत मिली. रिफत बेग ने 37 रन तो वहीं कप्तान मोहम्मद अजीजुल हकीम तमीम ने 51 रनों की पारी खेली. उनकी टीम एक समय 124 रनों पर 3 विकेट गंवाकर मैच जीतते हुए नजर आ रही थी. उसके बाद टीम की पारी बुरी तरह से लड़खड़ाई और सिर्फ 146 रनों पर ही खत्म हो गई. टीम इंडिया के लिए विहान मल्होत्रा ने 4 विकेट अपने नाम किए. वहीं. खिलान पटेल ने भी 2 विकेट झटके. इसी के साथ इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम को टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत मिली.
ये भी पढ़ें: IND U19 vs BAN U19: मैदान पर बांग्लादेशी खिलाड़ी से भिड़े वैभव सूर्यवंशी, फिर कुछ यूं दिया बल्ले से जवाब
संबंधित खबरें
मिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
10 mins agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
26 mins agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
33 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
1 hr agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines