IND U19 vs BAN U19: मैदान पर बांग्लादेशी खिलाड़ी से भिड़े वैभव सूर्यवंशी, फिर कुछ यूं दिया बल्ले से जवाब 

IND U19 vs BAN U19: इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम और बांग्लादेश अंडर19 टीम के बीच आईसीसी अंडर19 वर्ल्ड कप 2026 का 7वां मुकाबला खेला जा रहा है. बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट क्लब में खेले जा रहे इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद टीम इंडिया के स्टार वैभव सूर्यवंशी से बांग्लादेशी खिलाड़ी भिड़ते हुए भी नजर आए. 

Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi

IND U19 vs BAN U19: आईसीसी अंडर19 वर्ल्ड कप 2026 का 7वां मुकाबला बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट क्लब में खेला जा रहा है. जहां पर इंडिया अंडर19 क्रिकेट और बांग्लादेश अंडर19 की टीमें आमने-सामने हैं. मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को बहुत ही खराब शुरुआत मिली. इसी दौरान बांग्लादेशी टीम के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के साथ भिड़ते हुए नजर आए. 

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी के साथ भिड़ा बांग्लादेशी खिलाड़ी 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम को खराब शुरुआत मिली. 12 रनों के स्कोर पर ही टीम इंडिया ने 2 विकेट गंवा दिया था. ऐसे समय में बांग्लादेश की टीम वैभव सूर्यवंशी पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही थी. ऐसे समय में बांग्लादेशी टीम के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज जवाद अबरार अब वैभव सूर्यवंशी के साथ भिड़ते हुए नजर आए. जहां पर सूर्यवंशी ने पहले उन्हें मुंह के साथ जवाब दिया. उसके बाद उन्होंने बल्ले के साथ भी कमाल किया. वैभव ने अपनी इस पारी में 67 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली. जिसमें 6 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के भी शामिल थे. बांग्लादेश की टीम इस दौरान बहुत ज्यादा दबाव में नजर आई. 

विज्ञापन

बारिश के कारण बीच में रुका मैच 

टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे तो वहीं वेदांत त्रिवेदी तो अपना खाता भी नहीं खोल सके. वैभव सूर्यवंशी का साथ देते हुए विहान मल्होत्रा ने 7 रन ही बनाए. जिसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने जिम्मेदारी संभाली. बारिश के कारण मुकाबला रुकने तक कुंडू 63 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं कनिष्क चौहान ने भी अहम 28 रन बनाए. फिलहाल आरएस अंबरीश कुंडू का साथ निभा रहे हैं. टीम इंडिया ने बारिश होने तक 39 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 192 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ