Ravichandran Ashwin Record India vs Australia 2nd ODI: टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन नित नए कीर्तिमान गढ़ते नजर आ रहे हैं। अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में शानदार बॉलिंग की। अश्विन ने घातक गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में 41 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उन्होंने डेविड वॉर्नर को 53, मार्नस लाबुशेन को 27 और जोश इंग्लिस को 6 रनों पर पवेलियन भेजा। इन तीन विकेटों के साथ ही अश्विन ने नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने अश्विन
रविचंद्रन अश्विन एक टीम के खिलाफ भारत के लिए सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 144 विकेट्स लेने का रिकॉर्ड बनाया। इस मामले में उन्होंने दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले को पीछे छोड़ा। जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 142 विकेट चटकाए थे। वहीं कपिल देव पाकिस्तान के खिलाफ 141 विकेट लेकर ये कारनामा कर चुके हैं। अनिल कुंबले पाकिस्तान के खिलाफ भी 1356 विकेट चटकाने का रिकॉर्ड बना चुके हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: बाउंड्री लाइन तक पहुंच गए थे श्रेयस अय्यर, अंपायर ने दे दिया नॉटआउट, जानें कैच को लेकर MCC का नियम
वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली जगह
जबकि कपिल देव ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ 132 विकेट लिए थे। खास बात यह है कि अश्विन को एशिया कप में जगह नहीं दी गई थी। उन्हें करीब डेढ़ साल बाद वनडे में जगह मिली है। उन्हें अक्षर पटेल के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किया गया है। अश्विन के इस शानदार प्रदर्शन को देखते हुए फैंस उन्हें वर्ल्ड कप टीम में जगह देने की मांग कर रहे हैं। बता दें कि वर्ल्ड कप टीम में 27 सितंबर तक बदलाव किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: 6,6,6,6, सूर्यकुमार यादव ने उड़ाईं कैमरून ग्रीन की धज्जियां, ठोक डाले लगातार 4 छक्के, देखें वीडियो
टीम इंडिया ने दर्ज किया ये रिकॉर्ड
बहरहाल, इस जीत के बाद टीम इंडिया ने अपने नाम नया रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिया। भारत टीम किसी भी मैदान पर बिना हार के सर्वाधिक वनडे जीत वाली चौथी टीम बन गई। होल्कर स्टेडियम में ये टीम की 7वीं जीत थी। इस मामले में न्यूजीलैंड टॉप पर है। जिसने यूनिवर्सिटी ओवल, डुनेडिन में 9 जीत दर्ज की हैं।
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
4 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
5 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
6 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
7 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
7 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
8 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines