6,6,6,6, सूर्यकुमार यादव ने उड़ाईं कैमरून ग्रीन की धज्जियां, ठोक डाले लगातार 4 छक्के, देखें वीडियो
Edited By Pushpendra Sharma

IND vs AUS 2nd ODI Suryakumar Yadav 4 Sixes Cameron Green
Edited By Pushpendra Sharma

IND vs AUS 2nd ODI Suryakumar Yadav 4 Sixes Cameron Green
Suryakumar Yadav 4 Sixes Cameron Green IND vs AUS 2nd ODI: सूर्यकुमार यादव…टीम इंडिया का वो चमकता सितारा, जो मैदान के चारों ओर अपनी बल्लेबाजी का तहलका मचाकर दर्शकों की नसों में रोमांच भर देता है। सूर्या की स्टाइलिश बल्लेबाजी का नजारा एक बार फिर देखने को मिला। रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में सूर्या ने कैमरून ग्रीन को इस तरह कूटा कि इंदौर का होल्कर स्टेडियम तालियों से गूंज उठा।
सूर्यकुमार यादव की ये ताबड़तोड़ बल्लेबाजी 43वें ओवर में देखने को मिली। कैमरून ग्रीन की पहली ही गेंद पर सूर्या ने पहले से तैयारी की और डीप फाइन लेग पर धमाकेदार छक्का ठोक डाला। इसके बाद वे दूसरी गेंद पर पैरों को खोलकर फिर तैयार हो गए। उन्होंने स्कूप लगाकर फाइन लेग पर स्टाइलिश छक्का ठोक ऑस्ट्रेलियाई खेमे में खलबली मचा दी। अब बारी थी तीसरी गेंद की। ग्रीन ने तीसरी गेंद को ऑफ स्टंप से बाहर रखने की कोशिश की, लेकिन सूर्या गेंद की लैंथ तक पहुंच गए और इसे डीप एक्स्ट्रा कवर पर ठोक शानदार छक्का कूट डाला।
https://twitter.com/BCCI/status/1705917611056456023
तीन गेंदों में तीन छक्के ठोक सूर्या जोश से भर गए। इधर, ग्रीन की भी लय बिगड़ गई। चौथी गेंद पर सूर्या ने डीप मिडविकेट की ओर छक्का ठोक युवराज सिंह की याद दिला दी। दर्शक उम्मीद करने लगे कि सूर्या 6 गेंदों में 6 छक्के ठोक डालेंगे, लेकिन ग्रीन ने पांचवीं गेंद ऑफ स्टंप से काफी दूर रखी।
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बरसे अय्यर और गिल, दोनों ने खेली शानदार शतकीय पारी, बना दिए कई रिकॉर्ड
जिस पर सूर्या ने थर्ड मैन की ओर चौका ठोकना चाहा, लेकिन यहां अच्छी फील्डिंग हुई और एक रन ही मिल सका। लास्ट बॉल पर केएल राहुल ने एक रन लेकर इस ओवर को पूरा किया। ग्रीन इस ओवर में काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 44वें ओवर में 26 रन लुटाए। सूर्या का ये तहलका देख फैंस बेहद खुश हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: