30 गेंदों में शतक लगाकर अभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टी-20 मैच में शानदार प्रदर्शन कर 5 रिकॉर्ड बना दिए हैं. उन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से अफगानिस्तान के गेंदबाजों की क्लास लगा दी.

Cricket News - 2026-09-17T203032.876
1 / 6

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 17 सितंबर को खेला जा रहा है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में अभिषेक शर्मा का तूफान आया. उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली. अभिषेक ने 30 गेंदों में ही शतक पूरा कर लिया और फुल मेंबर देशों में सबसे तेज टी-20आई शतक ठोकने वाले खिलाड़ी बन गए. अभिषेक शर्मा ने इसी के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया.  

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा का बड़ा कारनामा

अभिषेक शर्मा का बड़ा कारनामा2 / 6

अभिषेक शर्मा फुल मेंबर देश में टी-20आई में सबसे तेज शतक ठोकने वाले खिलाड़ी बन गए. उन्होंने कमाल का प्रदर्शन कर महफिल लूटी. अभिषेक ने केवल 30 गेंदों में ही शतक पूरा कर लिया. इससे पहले फुल मेंबर देश में टी-20आई में सबसे तेज शतक सिकंदर रजा और फिन एलेन के नाम था, दोनों नें 33-33 गेंदों में शतक पूरा किया था. लेकिन अब अभिषेक उनसे आगे निकल गए हैं. Image Source: Screengrab/ Fancode

विज्ञापन

इस मामले में बने तीसरे खिलाड़ी

इस मामले में बने तीसरे खिलाड़ी3 / 6

वहीं, ओवरऑल वह टी-20आई में सबसे तेज शतक लगाने वाले वह तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. पहले नंबर पर साहिल चौहान हैं, जिन्होंने एस्तोनिया की ओर से 27 गेंदों में शतक पूरा किया था. हालांकि एस्तोनिया आईसीसी का फुल मेंबर देश नहीं है. Image Source: Screengrab/ Fancode

अभिषेक और संजू की जोड़ी का कमाल

अभिषेक और संजू की जोड़ी का कमाल4 / 6

इसके अलावा अभिषेक और संजू सैमसन की जोड़ी के दमपर भारतीय टीम पावरप्ले में 100 रन या उससे अधिक रन बनाने वाली छठी टीम बनी. इसके अलावा अभिषेक टी-20आई में पावर प्ले के दौरान सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बने. उन्होंने पावर प्ले में 22 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली थी. Image Source: Screengrab/ Fancode

विज्ञापन

अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा

अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा5 / 6

इसके अलावा अभिषेक ने बड़ा कारनामा किया और टी-20आई में 20 गेंदों से भी कम खेलते हुए 6 बार अर्धशतक बनाने का काम किया है. इससे पहले युवराज सिंह टी-20आई में 20 गेंदों से भी कम खेलते हुए 3 बार अर्धशतक जमा चुके हैं. वहीं, अभिषेक शर्मा ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वह टी-20आई की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने. उन्होंने 11 छक्के इस मैच में जड़े. वहीं इससे पहले भी ये रिकॉर्ड अभिषेक के नाम था, जब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 13 छक्के लगाए थे. Image Source: Screengrab/ Fancode

108 रनों की तूफानी पारी

108 रनों की तूफानी पारी6 / 6

अभिषेक शर्मा ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 34 गेंदों में 108 रनों की पारी खेली. उन्होंने 9 चौके और 11 छक्के अपने नाम किए. अभिषेक शर्मा ने इस दौरान 317.65 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की. Image Source: Screengrab/ Fancode

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन