हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AFG: शुभमन गिल-ऋषभ पंत की जोड़ी ने चकनाचूर किया 8 साल पुराना रिकॉर्ड, रच डाला इतिहास

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में शुभमन गिल और ऋषभ पंत की जोड़ी ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 8 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर कर डाला. इस जोड़ी के सामने अफगानिस्तान की गेंदबाजी पूरी तरह से बेबस नजर आई.

विज्ञापन

IND vs AFG: टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए स्कोर बोर्ड पर 564 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया है. टीम इंडिया के लिए पहली पारी में 2 बल्लेबाजों ने शतक जड़े. इस पारी में शुभमन गिल और ऋषभ पंत की जोड़ी ने अफगानिस्तानी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए रिकॉर्डतोड़ साझेदारी कर डाली है. इस जोड़ी के ने 8 साल पुराने रिकॉर्ड को चकनाचूर करते हुए इतिहास रच दिया है. पंत और गिल के बीच इस मैच में भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारी हुई. 

गिल-पंत की जोड़ी ने की कमाल की साझेदारी

शुभमन गिल ने इस मैच में कप्तानी पारी खेली. उन्होंने 177 गेंदों का सामना करते हुए 126 रनों की पारी खेली. केएल राहुल के आउट होने के बाद ऋषभ पंत शुभमन गिल के साथ बल्लेबाजी करने के लिए उतरे. दोनों ने मिलकर अफगानिस्तानी गेंदबाजों को जमकर परेशान किया. गिल और पंत ने मिलकर इस मैच में 216 गेंदों का सामना किया और 169 रनों की साझेदारी कर डाली. इसी के साथ उन्होंने 8 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. साल 2018 में शिखर धवन और मुरली विजय की जोड़ी ने अफगानिस्तान के खिलाफ 168 रनों की साझेदारी की थी. अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड अब शुभमन गिल और ऋषभ पंत के नाम हो चुका है. 

टीम इंडिया ने खड़ा किया 564 रनों का लक्ष्य

टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहली पारी में शानदार अंदाज में बल्लेबाजी की है. भारतीय बल्लेबाजों ने इस पारी में शुरुआत से ही अपना दमखम दिखाया. सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने शतक जड़ा तो वहीं कप्तान शुभमन गिल ने भी 126 रनों की बेहतरीन पारी खेली. साईं सुदर्शन और ऋषभ पंत के पास शतक जड़ने का मौका था लेकिन दोनों ही बल्लेबाज 81 रन बनाकर आउट हुए. वाशिंगटन सुंदर ने 68 गेंदों का सामना करते हुए 51 रनों की नाबाद पारी खेली और उनका अर्धशतक पूरा होते ही शुभमन गिल ने 564 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी.

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- शुभमन गिल को इस वजह से नहीं मिली टी20 टीम इंडिया की कप्तानी, भारतीय दिग्गज ने कर दिया खुलासा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola