---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

शुभमन गिल को इस वजह से नहीं मिली टी20 टीम इंडिया की कप्तानी, भारतीय दिग्गज ने कर दिया खुलासा

टीम इंडिया के लिए टेस्ट और वनडे में कप्तानी कर रहे शुभमन गिल को टी20 टीम की कप्तान से दूर क्यों रखा जा रहा है. इस बात का जवाब हर कोई जानना चाहता है. टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने खुलासा किया है कि आखिरी क्यों गिल को नजरअंदाज कर श्रेयस को कप्तान बनाया गया है.

---विज्ञापन---

Why Shreyas Iyer choose over Shubman Gill for Team India T20 captaincy: टीम इंडिया ने हाल ही में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था. टीम लगातार 2 बार ये खिताब जीतने वाली टीम बनी. इसके बाद भी बीसीसीआई ने सूर्या को कप्तानी से हटाने का फैसला किया. सूर्या के अलावा टीम इंडिया में कप्तानी के 2 बड़े दावेदार थे श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल. शुभमन गिल टीम इंडिया के लिए वनडे और टेस्ट कप्तान भी हैं लेकिन सिलेक्टर्स ने उनकी बजाय श्रेयस अय्यर को कप्तानी देना सही समझा. इसके पीछे क्या कारण रहा पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने खुलासा कर दिया है. आइए आपको भी बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है. 

गिल के ऊपर क्यों चुने गए अय्यर?

श्रेयस अय्यर को शुभमन गिल के ऊपर क्यों तरजीह दी गई इसको लेकर संजय मांजरेकर ने बड़ी बात कही है. सोनी नेटवर्क पर बात करते हुए उन्होंने कहा, “श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाना एक बेहद ही रोचक बात थी. बीते कुछ दिनों में वो टी20 टीम इंडिया में अपनी जगह तक नहीं बना पा रहे थे और अब सीधा कप्तान बन गए हैं. जब आप किसी खिलाड़ी को टीम का कप्तान या उपकप्तान बनाते हो तो सबसे पहले उस खिलाड़ी की प्लेइंग 11 में जगह पक्की होती है. यही वो जगह थी जहां शुभमन गिल टीम इंडिया की टी20 कप्तानी की रेस से बाहर हो गए. मुझे लगता है कि गिल के पास टीम इंडिया का टी20 कप्तान बनने के लिए श्रेयस अय्यर से ज्यादा योग्यताएं हैं.”

---विज्ञापन---

श्रेयस अय्यर ने किया शानदार कमबैक

श्रेयस अय्यर को एक वक्त पर बीसीसीआई की तरफ से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया गया था लेकिन उन्होंने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपने दमदार प्रदर्शन से कप्तान के तौर पर टी20 टीम इंडिया में वापसी की है. संजय मांजरेकर ने उनकी तारीफ करते हुए कहा, “जब आप श्रेयस अय्यर के नंबर्स को देखते हैं तो वो बेहद ही कमला के हैं. उनके पास लीडरशिप है और रन भी.” साल 2024 में श्रेयस अय्यर ने अपनी कप्तानी के दम पर केकेआर को खिताब जिताया. इसके बाद पंजाब की टीम को उनके सबसे बेहतरीन समय में पहुंचाया और घरेलू क्रिकेट में लगातार रनों का अंबार लगाया. यहीं वजह है कि वो आज टीम इंडिया के टी20 कप्तान बन पाए हैं. 

ये भी पढ़िए- IND vs AFG: आउट होकर भी मैदान पर खेलते रहे ऋषभ पंत, अंपायर ने दिया जीवनदान, अफगानिस्तान से हुई भारी चूक

---विज्ञापन---

First published on: Jun 07, 2026 01:18 PM

End of Article

About the Author

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola