---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND A vs SL A: हारे हुए मुकाबले में गेंदबाजों के दम पर जीती इंडिया ए, ऋतुराज गायकवाड़ बने हीरो

IND A vs SL A: श्रीलंका में ट्राई सीरीज खेला जा रहा है. जिसमें श्रीलंका ए, इंडिया ए और अफगानिस्तान ए की टीमें हैं. पहला मुकाबला श्रीलंका ए और इंडिया ए के बीच खेला गया. जहां पर इंडिया ए की टीम ने श्रीलंका ए के खिलाफ हारे हुए मुकाबले को अपने नाम कर लिया है.

---खबर नीचे जारी है---

IND A vs SL A: ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला श्रीलंका ए और इंडिया ए के बीच रांगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम दांबुला में खेला गया. जहां पर इंडिया ए की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का अहम फैसला किया. जिसके बाद इंडिया ए की टीम ने 50 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 277 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका की टीम ने 269 रनों पर ही सिमट गई और मुकाबला 8 रनों से हार गई. गेंदबाजों के दम पर इंडिया ए की टीम ने हारे हुए मुकाबले को अपने नाम कर लिया. 

इंडिया ए की टीम ने खड़ा किया सम्मानजनक स्कोर 

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया ए की टीम बहुत ही खराब शुरुआत मिली. वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उसके बाद प्रभसिमरन सिंह भी सिर्फ 2 रन ही बना सके. प्रियांश आर्या ने हालांकि उसके बाद 32 रनों की अहम पारी खेली. जिसके बाद टीम के उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी को संभालते हुए 114 गेंदों में 101 रन बनाए. 

---खबर नीचे जारी है---

कप्तान तिलक वर्मा ने उसके बाद 97 गेंदों में सिर्फ 60 रन ही बनाए. तिलक वर्मा की धीमी पारी के कारण ही इंडिया ए की टीम 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए. अंत में सूर्यांश शेडगे ने 14 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए. श्रीलंका ए की टीम के लिए मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट हासिल किया. वहीं चमिका करुणारत्ने, वानुजा सहान और गरुका संकेथ ने 1-1 विकेट हासिल किया.   

ये भी पढ़ें: IPL 2026 में फेल होने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने किया धमाकेदार कमबैक

---खबर नीचे जारी है---

श्रीलंका ए की टीम को मिली करीबी मुकाबले में हार 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ए की टीम को शानदार शुरुआत मिली. निरोशन डिकवेला ने 47 रनों की पारी खेली, तो वहीं अविष्का फर्नांडो ने भी 45 रन जोड़े. सदीरा समराविक्रमा ने भी 46 रन बनाए. सहान अराचिगे ने भी 74 रनों की पारी खेली, लेकिन उसके बाद भी टीम 48.5 ओवरों में 269 रनों पर ही सिमट गई और मुकाबला 8 रनों से हार गई. इंडिया ए के लिए अरशद खान, अनुकूल रॉय, आयुष बदोनी और विप्रज निगम ने 2-2 विकेट अपने नाम किया. इसके अलावा अंशुल कंबोज ने 1 विकेट हासिल किया. 

ये भी पढ़ें: अचानक BCCI ने बदल दिया टीम इंडिया का स्क्वाड, स्टार तेज गेंदबाज को टीम में मिली जगह 

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jun 09, 2026 06:18 PM

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. खेल पत्रकारिता में पिछले कई सालों के सफर के बाद अब News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. खेल पत्रकारिता में पिछले कई सालों के सफर के बाद अब News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola