---विज्ञापन---

IPL 2026 में फेल होने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने किया धमाकेदार कमबैक, इंडिया के लिए जड़ा शानदार शतक

IND A vs SL A: आईपीएल 2026 में बुरी तरह से चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ फेल हो गए. जिसके बाद उनकी जमकर आलोचना हो रही थी. उन्हें टीम से बाहर करने की मांग उठ रही थी. हालांकि अब गायकवाड़ ने बहुत ही धमाकेदार अंदाज में कमबैक किया है.

---विज्ञापन---

IND A vs SL A: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल 2026 में बुरी तरह से फेल हुए थे. उसके बाद भी बीसीसीआई और चयनकर्ताओं ने उनके ऊपर भरोसा जताया और इंडिया ए की टीम का उपकप्तान बनाया. इंडिया ए की टीम ट्राई सीरीज में आज श्रीलंका ए के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलने उतरी है. जहां पर तिलक वर्मा ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसका फायदा उठाकर उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने धमाकेदार शतक जड़ा.  

ऋतुराज गायकवाड़ ने जड़ा शानदार शतक 

इंडिया ए की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, तो बहुत ही खराब शुरुआत मिली. 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी और विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह सस्ते में ही पवेलियन लौट गए. जिसके बाद प्रियांश आर्या ने 32 रनों की अहम पारी खेली. जिसके बाद उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी को संभाला और टीम के लिए 114 गेंदों में 101 रनों की शानदार पारी खेली. 

---विज्ञापन---

इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जड़े. आईपीएल 2026 में गायकवाड़ ने बतौर बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था. जिसके कारण ही वो सवालों के घेरे में थे, हालांकि इस पारी के साथ ही गायकवाड़ ने सभी को जवाब दे दिया. गायकवाड़ की इस पारी के कारण ही इंडिया ए की टीम मैच में मजबूत स्थिति में पहुंच सकी. श्रीलंका के इस विकेट पर बल्लेबाजी करना मुश्किल नजर आ रहा है.  

ये भी पढ़ें: IPL 2026 के बाद इंडिया के लिए फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी, सिर्फ इतने रनों पर खत्म हुई पारी

---विज्ञापन---

कप्तान तिलक वर्मा ने भी किया निराश 

15 वर्षीय स्टार वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 14 रन ही बनाकर पवेलियन लौटे थे. उसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने भी सिर्फ 2 रन ही बनाए. कप्तान तिलक वर्मा ने हालांकि इस दौरान बहुत ज्यादा निराश किया. तिलक ने 97 गेंदों में सिर्फ 60 रन ही बनाए. तिलक ने धीमी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 2 चौके और 1 ही छक्का जड़ा. जिसके कारण ही खबर लिखे जाने तक इंडिया ए के लिए 45 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 225 रन बना लिए हैं. श्रीलंका के गेंदबाज मौजूदा समय में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: IPL 2026 में पंजाब किंग्स के हीरो इंडिया के लिए बन गए ‘जीरो’, दहाई का आंकड़ा भी नहीं कर सके पार

---विज्ञापन---

First published on: Jun 09, 2026 01:30 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola