Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

टीम इंडिया की हार के बाद भी स्मृति मंधाना को ICC रैंकिंग में हुआ बड़ा फायदा, कप्तान की भी हुई बल्ले-बल्ले

ICC Women ODI Ranking: ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच वनडे सीरीज खत्म होने के बाद आईसीसी ने महिला वनडे रैंकिंग जारी की है. जिसमें टीम इंडिया को बड़ी हार झेलनी पड़ी, लेकिन उसके बाद भी कुछ भारतीय खिलाड़ियों को रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है. जिसमें टीम की सुपरस्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना का नाम भी शामिल है.

Author
Written By: Aditya Updated: Mar 3, 2026 16:18
smriti mandhana and harmanpreet kaur
smriti mandhana and harmanpreet kaur

ICC Women ODI Ranking: आईसीसी ने महिला वनडे रैंकिंग जारी कर दी है. जिसमें कई बड़े बदलाव नजर आ रहे हैं. टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से बुरी तरह हरा दिया. जिसके बाद भी रैंकिंग में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना को बहुत बड़ा फायदा हुआ है. मंधाना ने लगातार रन बनाकर टॉप पर अपनी जगह बना ली है. वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर की टॉप 10 में धमाकेदार एंट्री हुई है. वहीं ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का भी दबदबा नजर आ रहा है. 

स्मृति मंधाना को आईसीसी रैंकिंग में हुआ फायदा  

टीम इंडिया की हार के बाद भी स्मृति मंधाना अब आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज बन गई हैं. वहीं पहले इस पोजीशन पर नजर आ रही लौरा वोल्वार्ड्ट अब दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं. 2 स्थान के फायदे के साथ बेथ मूनी नंबर 3 पर तो वहीं संन्यास ले चुकी एलिसा हिली चौथे स्थान पर नजर आ रही हैं. टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर को 4 स्थान का फायदा हुआ है. जिसके कारण ही वो 9वें नंबर पर नजर आ रही है. ऑस्ट्रेलिया की युवा बल्लेबाज फीबी लिचफील्ड को 5 स्थान का फायदा हुआ है. जिसके कारण ही अब वो 7वें स्थान पर नजर आ रही है. वहीं इस बीच भारतीय स्टार जेमिमा रोड्रिग्स को 3 स्थान का नुकसान हुआ है. जिसके कारण ही वो अब टॉप 10 से बाहर होकर 12वें स्थान पर पहुंच गई हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ इन 4 भारतीय खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा मौका! सेमीफाइनल में गर्म करेंगे बेंच

---विज्ञापन---

गेंदबाजी रैंकिंग में भारतीय स्टार को हुआ नुकसान 

बात अगर गेंदबाजी रैंकिंग की करें तो इसमें टीम इंडिया की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को बड़ा नुकसान हुआ है. वो 5 स्थान के नुकसान की वजह से 10वें नंबर पर पहुंच गई हैं. नंबर 1 पर अब एलाना किंग नजर आ रही हैं. वहीं सोफी एक्लेस्टोन अब दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं. रेणुका सिंह ठाकुर को भी 1 स्थान का नुकसान रैंकिंग में हुआ है. ऑलराउंडरों की रैंकिंग में भी दीप्ति शर्मा को 1 स्थान का नुकसान हुआ है. जिसकी वजह से वो 5वें स्थान पर पहुंच गई है. ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर पहले स्थान पर बनी हुई हैं. 

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: सेमीफाइनल से पहले इन 5 खिलाड़ियों ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, बार-बार हो रहे हैं फेल

First published on: Mar 03, 2026 03:39 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.