---विज्ञापन---

क्रिकेट

ICC U19 World Cup: कब, कहां और कैसे देखें IND vs PAK महामुकाबले? नोट कर लीजिए तारीख और समय 

ICC Under19 World Cup 2026: आईसीसी अंडर19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 में 1 फरवरी को क्वींस स्पोर्ट्स क्लब बुलावायो सुपर सिक्स स्टेज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. जहां पर इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम का सामना पाकिस्तान अंडर19 क्रिकेट टीम से होगा. ऐसे में इस मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी रहने वाला हैं. फैंस जानना चाहते हैं कि इस मुकाबले को कब और कहां देख सकते हैं? 

Author Written By: Aditya Updated: Jan 31, 2026 17:18
ind u19 vs pak u19
ind u19 vs pak u19

ICC Under19 World Cup 2026: इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम का सामना पाकिस्तान अंडर19 क्रिकेट टीम से 1 फरवरी को आईसीसी अंडर19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 में होने वाला है. टीम इंडिया पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी. वहीं पाकिस्तान की टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बड़ी जीत अपने नाम करनी होगी. इस मुकाबले को लेकर दोनों ही टीमों के फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. ऐसे में उनका सबसे बड़ा सवाल है कि इस मुकाबले को कब और कहां देखें? 

कब और कहां देखें भारत-पाक महामुकाबला? 

क्वींस स्पोर्ट्स क्लब बुलावायो में इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 1 बजे दोपहर से खेला जाएगा. वहीं 12:30 बजे टॉस होने वाला है. इस मुकाबले को फैंस टीवी में स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. वहीं डिजिटल पर ये मुकाबला जिओहॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. फैंस के लिए ये मुकाबला बहुत ही खास होने वाला है. सेमीफाइनलिस्ट बनने के लिए इस मुकाबले में जीत जरूरी है. 

---विज्ञापन---

दोनों ही टीमों ने अब तक इस टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन किया है. टीम इंडिया ने अपने सभी मुकाबले जीते हैं, तो वहीं पाकिस्तान की टीम को इंग्लैंड अंडर19 क्रिकेट टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में टीम इंडिया अपनी विजयरथ में आगे भी लेकर जाना चाहेगी. पाकिस्तान की टीम का अंडर19 लेवल पर भारत के खिलाफ रिकॉर्ड अब तक बहुत ज्यादा शानदार रहा है. 

ये भी पढ़ें: तिलक वर्मा T20 World Cup 2026 में खेलेंगे या नहीं? वीडियो डाल खुद दे दिया अपडेट!

---विज्ञापन---

यहां पर देखें दोनों टीमों का स्क्वाड 

इंडिया U19 स्क्वाड: एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, उद्धव मोहन, हरवंश पंगालिया, मोहम्मद एनान, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह. 

पाकिस्तान U19 स्क्वाड: हमजा जहूर (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, फरहान यूसुफ (कप्तान), अहमद हुसैन, हुजैफा अहसान, अब्दुल कादिर (विकेटकीपर), अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सैयाम, अली रजा, उमर जैब, अली हसन बलूच, दानियाल अली खान, नकाब शफीक.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के T20 विश्व कप 2026 में खेलने पर खड़े हुए सवाल, PCB ने किट लॉन्च इवेंट किया कैंसिल

First published on: Jan 31, 2026 04:56 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.