Tilak Varma Fitness Update

तिलक वर्मा T20 World Cup 2026 में खेलेंगे या नहीं? वीडियो डाल खुद दे दिया अपडेट!

Tilak Varma Fitness Update: तिलक वर्मा चोटिल होने के कारण न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से बाहर हो गए. टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत में कुछ दिन रह गए हैं और सभी के मन में यही सवाल है कि तिलक वर्मा इस टूर्नामेंट के लिए फिट होंगे, या नहीं. अब तिलक ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर फैंस को अपने स्वास्थ्य से जुड़ा अपडेट दिया है.

Tilak Varma Fitness Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने वाली है. टीम इंडिया ये टूर्नामेंट जीतने के लिए फेवरेट नजर आ रही है. तिलक वर्मा टी20 टीम का अहम हिस्सा हैं लेकिन अभी चोटिल होने के कारण बाहर हैं. हर कोई चाहता है कि वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पूरी तरह फिट हो जाएं. तिलक के स्वास्थ्य पर सभी की नजर है और अब उन्होंने खुद वीडियो पोस्ट करके इशारों-इशारों में बता दिया है कि वो टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा बनते हुए नजर आएंगे, या नहीं.

विज्ञापन

तिलक वर्मा टी20 वर्ल्ड कप खेलेंगे, या नहीं?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में तिलक वर्मा ने खेलने पर खुद अपडेट दे दिया है. हाल ही में उनके BCCI CoE में अभ्यास से जुड़ी वीडियो सामने आई. वो गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दिए. उन्होंने क्रिकेट किट के साथ फोटो डाली और ये बताने का प्रयास किया कि वो पूरी तरह फिट हो गई हैं. 3 फरवरी 2026 को टीम इंडिया के सभी सदस्य मुंबई में जमा होने वाले हैं. तिलक वर्मा यहां भारतीय स्क्वाड से जुड़ सकते हैं. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ