---विज्ञापन---

क्रिकेट

SCO vs ITA: स्कॉटलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में किया धमाकेदार कमबैक, इटली को मिली शर्मनाक हार 

Scotland vs Italy: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2025 में आज स्कॉटलैंड की टीम अपना दूसरा मुकाबला खेलने उतरी. वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में हार के बाद स्कॉटलैंड की टीम ने इटली के खिलाफ धमाकेदार कमबैक किया है. जिसके कारण ही उनकी टीम को टूर्नामेंट में पहली जीत मिली है. गेंदबाजी के साथ ही साथ बल्लेबाजी में भी इटली की टीम बुरी तरह से फेल हो गई.

Author Written By: Aditya Updated: Feb 9, 2026 15:18
Scotland vs Italy
Scotland vs Italy

Scotland vs Italy: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 7वें मुकाबले में स्कॉलैंड और इटली की टीमें आमने-सामने थी. जहां पर इटली की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद स्कॉटलैंड की टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर 207 रन बनाए. जवाब में इटली की टीम सिर्फ 134 रनों पर ही सिमट गई और स्कॉटलैंड को 73 रनों से बड़ी जीत मिली. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में इटली की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली है. 

स्कॉटलैंड की टीम ने खड़ा किया बड़ा स्कोर 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड के लिए जॉर्ज मुंसे ने 54 गेंदों में 84 रनों की शानदार पारी खेली. माइकल जोन्स ने भी 37 रन भी जोड़े. बैंडन मैकमुलेन ने सिर्फ 18 गेंदों में 4 गगनचुंबी छक्के जड़कर नाबाद 41 रन बनाए. अंत में माइकल लीस्क ने 5 गेंदों में नाबाद 22 रन बनाए. जिसके कारण ही स्कॉटलैंड की टीम ने 4 विकेट गंवाकर 207 रन बनाए. कप्तान रिची बेरिंगटन ने भी 15 रन जोड़े. इटली के लिए अली हसन, ग्रांट स्टीवर्ट, थॉमस ड्रेका और जेजे स्मट्स ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. हालांकि रन रोकने में इटली के गेंदबाज सफल नहीं हो सके.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकता है इस टीम का कप्तान, कंधे की खतरनाक चोट बनेगी कारण!

---विज्ञापन---

इटली को मिली शर्मनाक हार  

208 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. एंथोनी मोस्का ने 13 रन बनाए तो वहीं साथी सलामी बल्लेबाज जस्टिन मोस्का तो खाता भी नहीं खोल सके. जेजे स्मट्स ने 11 गेंदों में तेजी से 22 रन बनाए. हैरी मैनेंटी ने 27 रन बनाए तो वहीं बेन मैनेंटी ने 52 रन बनाए. जिसके बाद भी इटली की टीम 16.4 ओवरों में 134 रनों पर ही सिमट गई और 73 रनों से मैच हार गई. स्कॉटलैंड के लिए माइकल लीस्क ने 4 विकेट अपने नाम किया. वहीं मार्क वाट को भी 2 सफलता मिली. ब्रैड क्यूरी, ब्रैड व्हील और ओलिवर डेविडसन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. 

ये भी पढ़ें: 7 चौके, 3 सिक्स… Mohammed Shami ने बल्ले से मचाया कोहराम, 30 गेंदों में ठोकी तूफानी फिफ्टी

First published on: Feb 09, 2026 03:01 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.