7 चौके, 3 सिक्स… Mohammed Shami ने बल्ले से मचाया कोहराम, 30 गेंदों में ठोकी तूफानी फिफ्टी

Mohammed Shami: अपनी घातक गेंदबाजी के लिए मशहूर मोहम्मद शमी ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया है. आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शमी ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हुए महज 30 गेंदों में अर्धशतक जमाया.

mohammed shami

Mohammed Shami scored fifty

Mohammed Shami Fifty: रणजी ट्रॉफी के रण में मोहम्मद शमी ने बल्ले से कोहराम मचा डाला है. आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेले जा रहे क्वालिफायर मुकाबले में शमी गेंद से तो कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके, लेकिन उन्होंने तूफानी बैटिंग से जमकर महफिल लूटी. शमी ने शानदार बैटिंग करते हुए महज 30 गेंदों में अर्धशतक जमाया. शमी के आगे विपक्षी टीम के गेंदबाज पूरी तरह से बेबस नजर आए और उन्होंने 160 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 7 चौके और 3 गगनचुंबी सिक्स जमाए.

विज्ञापन

शमी ने मचाया बल्ले से कोहराम

बंगाल की तरफ से आखिरी बल्लेबाज के तौर पर मैदान पर उतरे मोहम्मद शमी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीत लिया. मुकेश कुमार के साथ मिलकर आखिरी विकेट के लिए शमी ने 55 रन जोड़े. शमी कमाल की लय में दिखाई दिए और वह चौके-छक्कों में ही डील करते नजर आए. 33 गेंदों की अपनी पारी में शमी ने 160 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 7 बार गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाया, तो 3 सिक्स भी उनके बल्ले से निकले.

विज्ञापन

शमी ने 53 में से 46 रन तो सिर्फ चौके-छक्कों से बटोरे. शमी ने अपना अर्धशतक महज 30 गेंदों में पूरा किया और 53 रनों की दमदार पारी खेली. शमी की शानदार पारी के बूते बंगाल 600 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही. आंध्र प्रदेश द्वारा पहली पारी में बनाए गए 295 रनों के जवाब में बंगाल ने 629 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

ट्रिपल सेंचुरी से चूके सुदीप घरामी

बंगाल की ओर से सुदीप कुमार घरामी का बल्ला भी जमकर बोला. उन्होंने बेहतरीन बैटिंग करते हुए 299 रनों की लाजवाब पारी खेली. हालांकि, सुदीप अपनी ट्रिपल सेंचुरी से महज एक रन दूर रह गए. अपनी इस पारी के दौरान सुदीप ने 31 चौके और 6 गगनचुंबी सिक्स जमाए. वहीं, शाकिर हबीब गांधी ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 8 चौके और एक सिक्स की मदद से 95 रन जड़े.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ