---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकता है इस टीम का कप्तान, कंधे की खतरनाक चोट बनेगी कारण!

Wayne Madsen Shoulder Injury: इटली की टीम ने स्कॉटलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप का अपना पहला मुकाबला खेला. इस मैच में टीम के कप्तान वेन मैडसेन फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए. इसके बाद वो बल्लेबाजी करने के लिए भी नहीं उतर पाए. ऐसे में अब उनके ऊपर पूरे टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा नजर आ रहा है.

---खबर नीचे जारी है---

T20 World Cup 2026: इटली की टीम पहली बार टी20 विश्व कप में खेलने के लिए उतरी है. टीम को पहले ही मुकाबले में बड़ा झटका लगा है. कप्तान वेन मैडसेन विश्व कप के डेब्यू मुकाबले में बुरी तरह से चोटिल हो गए हैं. फील्डिंग करते हुए उनके कंधे में चोट लगी, जिसके चलते अब उनके ऊपर पूरे टूर्नामेंट से बाहर होने की तलवार लटक रही है. कंधे में लगी इस चोट के चलते वो इस मैच में बल्लेबाजी करने के लिए भी नहीं उतर पाए. टीम पहली बार टी20 विश्व कप में खेलने के लिए उतरी है और कप्तान अगर टूर्नामेंट से बाहर हो जाते हैं तो ये बड़ा झटका साबित हो सकता है.

मैदान पर दर्द में दिखे कप्तान मैडसेन 

इटली के कप्तान वेन मैडसेन के अगुवाई में टीम इस टूर्नामेंट में बड़ी उम्मीदों के साथ उतरी थी लेकिन पहले ही मैच में उनकी इंजरी ने टीम की टेंशन बढ़ाने का काम किया है. फील्डिंग करते हुए मैडसेन ने डाइव लगाकर गेंद को रोकने का प्रयास किया लेकिन इस दौरान वो अपने कंधे को चोटिल कर बैठे. इसके बाद वो मैदान पर ही तेज दर्द से कराहते हुए नजर आए और उन्होंने तुरंत मैदान छोड़ दिया. फिलहाल टीम मैनेजमेंट की तरफ से उनकी इंजरी पर कोई अपडेट नहीं आया है लेकिन अभी तक चोट काफी गंभीर नजर आ रही है.

---खबर नीचे जारी है---

इटली को पहले मैच में मिली हार

इटली की टीम को टी20 विश्व के डेब्यू मैच में हार का सामना करना पड़ा. टीम का सामना स्कॉटलैंड से था. स्कॉटलैंड ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 207 रन बनाए थे. टीम के लिए जॉर्ज मुंसे ने सबसे ज्यादा 54 गेंदों में 84 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी की टीम को कप्तान का बल्लेबाजी में साथ नहीं मिल पाया. टीम पूरे 20 ओवर तक बल्लेबाजी भी नहीं कर पाई. इटली की टीम ने 16.4 ओवरों की बल्लेबाजी करते हुए 134 रनों पर ढेर हो गई और 73 रनों से मुकाबला गंवा दिया.

ये भी पढ़िए- 7 चौके, 3 सिक्स… Mohammed Shami ने बल्ले से मचाया कोहराम, 30 गेंदों में ठोकी तूफानी फिफ्टी

First published on: Feb 09, 2026 02:35 PM

End of Article

About the Author

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola