Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

SA vs NZ: कप्तान मार्करम और यानसेन के प्रदर्शन के दम पर जीता साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड को मिली करारी हार  

SA vs NZ: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का 24वां मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला गया. जहां पर साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने थी. मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जिसके बाद पहले गेंद के साथ उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया और उसके बाद बल्ले से भी कमाल करके मैच जीत लिया.

Author
Written By: Aditya Updated: Feb 14, 2026 22:39
SA vs NZ
SA vs NZ

SA vs NZ: नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद के मैदान पर साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें भिड़ीं. जहां पर एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 175 रन बनाए. जवाब में कप्तान मार्करम की शानदार पारी के दम पर साउथ अफ्रीका की टीम ने मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया. इसी के साथ अफ्रीका की टीम ने सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. 

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज हो गए फेल 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन वो उसका फायदा नहीं उठा सके. टिम सेफर्ट ने 13 रन बनाए तो वहीं फिन एलन ने अहम 31 रन जोड़े. जिसके बाद मार्क चैपमैन ने अहम 48 रन जोड़े. डेरिल मिचेल ने भी 32 रन बनाए. अंत में जेम्स नीशम ने भी नाबाद 23 रन जोड़े. ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र और कप्तान मिचेल सैंटनर ने बहुत ज्यादा निराश किया. जिसके कारण ही अच्छी बल्लेबाजी विकेट पर भी कीवी टीम 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन ही बना सकी. दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन ने 4 विकेट अपने नाम किया. लुंगी एनगिडी, केशव महाराज और कॉर्बिन बॉश ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले Surya Kumar Yadav ने दिए 5 बड़े बयान, प्लेइंग 11 को लेकर दिया हिंट 

---विज्ञापन---

सुपर 8 में पहुंची साउथ अफ्रीका 

176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम को अच्छी शुरुआत मिली. विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने 20 रन बनाए. कप्तान एडेन मार्करम ने 44 गेंदों में नाबाद 86 रनों की पारी खेली. जिसमें 8 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. रयान रिकेल्टन और डेवाल्ड ब्रेविस ने 21-21 रन बनाए. अंत में डेविड मिलर ने भी नाबाद 24 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही उनकी टीम 7 विकेट से मुकाबला जीत कर सुपर 8 में पहुंच गई है. अफ्रीका ऐसा करने वाली पहली टीम बनी है. कीवी टीम के लिए इस मुकाबले में लॉकी फर्ग्यूसन, जेम्स नीशम और रचिन रवींद्र ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: कोलंबो की पिच पर बरसेंगे चौके-छक्के, या नचाएगी फिरकी? भारत-पाक मैच से पहले आ गई पिच रिपोर्ट

First published on: Feb 14, 2026 10:20 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.