Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

SL vs NZ: न्यूजीलैंड ने पॉइंट्स टेबल में फेरबदल करके तोड़ा पाकिस्तानी फैंस का दिल, श्रीलंका का सफर टूर्नामेंट में हुआ खत्म

ICC T20 World Cup 2026 Points Table: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 अब खत्म होने की तरफ बढ़ रहा है. सुपर 8 में अब बहुत ही अहम मुकाबले खेले जा रहे हैं. न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले से अब पॉइंट्स टेबल का खेल पूरी तरह से बदल दिया है. पाकिस्तान की टीम को बड़ा झटका लगा है.

Author
Written By: Aditya Updated: Feb 25, 2026 23:35
T20 World Cup 2026 Points Table
T20 World Cup 2026 Points Table

ICC T20 World Cup 2026 Points Table: सुपर 8 में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच छठा मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया. जहां पर टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवरों में 168 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका की टीम 107 रन ही बना सकी. 61 रनों की जीत के बाद न्यूजीलैंड की पॉइंट्स टेबल में स्थिति मजबूत हो गई है. वहीं श्रीलंका का सफर टूर्नामेंट में खत्म हो गया है. इसके साथ ही पाकिस्तानी टीम को भी बड़ा झटका लगा है. 

न्यूजीलैंड ने पॉइंट्स टेबल में किया बड़ा फेरबदल 

पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड का मुकाबला बारिश के कारण धुल गया. जिसके बाद अब न्यूजीलैंड की टीम ने श्रीलंका को हराकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर कब्जा जमा लिया है. अब कीवी टीम इंग्लैंड के खिलाफ जीतते ही सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. इस हार के साथ ही श्रीलंका की टीम टेबल में सबसे नीचे चौथे स्थान पर नजर आ रही है. अब वो पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में फ्री होकर खेल सकते हैं. वहीं पाकिस्तान की टीम के लिए अब सेमीफाइनल की राह बहुत ज्यादा मुश्किल हो गई है. ऐसे में श्रीलंका और इंग्लैंड का रोल इस ग्रुप में बहुत ही अहम हो गया है.

---विज्ञापन---

ग्रुप 1

---विज्ञापन---
रैंकटीममैच (M)जीत (W)हार (L)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)फॉर्म
1वेस्टइंडीज 1102+5.350W
2दक्षिण अफ्रीका110 2+3.800W
3भारत10 10-3.800L
4जिम्बाब्वे101 0-5.350L

ये भी पढ़ें: T20 WC 2026: न्यूजीलैंड के सामने चारों खाने चित्त हुई श्रीलंका, 61 रनों से हार के बाद सेमीफाइनल के रेस से बाहर

ग्रुप 2

टीममैच (M)जीत (W)हार (L)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
इंग्लैंड2204+1.491
न्यूजीलैंड2103+3.050
पाकिस्तान2011-0.461
श्रीलंका2020-2.800

ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले कोच ने दिए 5 बड़े बयान, प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा हिंट

First published on: Feb 25, 2026 11:35 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.