T20 WC 2026: न्यूजीलैंड के सामने चारों खाने चित्त हुई श्रीलंका, 61 रनों से हार के बाद सेमीफाइनल के रेस से बाहर

T20 WC 2026: श्रीलंका के खिलाफ मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने 61 रनों से शानदार जीत हासिल कर ली है. इस मैच में हार के साथ ही श्रीलंका की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है. न्यूजीलैंड के लिए बल्लेबाजों के साथ साथ गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया.

jacket (1) - 2026-02-25T222608.839

T20 WC 2026: न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर 8 के मैच में श्रीलंका को हरा दिया है. एकतरफा रहे इस मैच में कीवी टीम पूरी तरह से हावी रही और मुकाबले को 61 रनों से अपने नाम किया. कीवी टीम के लिए ये सुपर 8 में पहली जीत रही. इस जीत के साथ ही टीम ने सेमीफाइनल की तरफ एक मजबूत कदम बढ़ा दिया है. न्यूजीलैंड ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 168 रनों का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी श्रीलंका की टीम 20 ओवर में महज 107 रन ही बना पाई. गेंदबाजी में कीवी टीम के लिए रचिन रविंद्र हीरो बनकर सामने आए.

विज्ञापन

कप्तान सैंटनर ने खेली कमाल की पारी

न्यूजीलैंड की टीम के लिए बल्लेबाजी की शुरुआत खराब ही रही थी और टीम ने 34 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद रचिन रविंद्र ने पारी को संभाला और 22 गेंदों की 32 रनों की पारी खेली. इसके बाद कीवी टीम की पारी पूरी तरह से लड़खड़ा गई. आखिरी 4 ओवरों में कप्तान सैंटनर और कोल मैककॉन्ची ने कमाल की साझेदारी की, जिसके दम पर कीवी टीम 20 ओवरों में 168 के स्कोर तक पहुंच पाई. सैंटनर ने 26 गेंदों का सामना करते हुए 47 रनों की बेहतरीन पारी खेली.

विज्ञापन

श्रीलंका की बल्लेबाजी स्पिन के सामने हुई ढेर

श्रीलंका के बल्लेबाज न्यूजीलैंड की स्पिन के सामने पूरी तरह से ढेर नजर आए. रचिन रविंद्र टीम के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 27 रन खर्च किए और 4 विकेट अपने नाम किए. ये उनके टी20 करियर की बेस्ट बॉलिंग फिगर रही. मैट हेनरी और मिचेल सैंटनर ने उनका बखूबी साथ दिया. सैंटनर ने 4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए महज 19 रन खर्च करते हुए 1 विकेट अपने नाम किया तो वहीं हेनरी ने 2 ओवर में 3 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए. इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने सुपर 8 में 3 अंक हो गए हैं और वो पॉइंट्स टेबल में सबसे अच्छे नेट रन रेट के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ