Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

ICC ने ठुकराई पाकिस्तान और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की बड़ी मांग, भारत के साथ खेलने को तड़प रहे दोनों देश!  

ICC Rejected PCB and BCB Demand: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पहले अपनी सरकार का हवाला देकर आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ खेलने से मना कर दिया. जिससे बड़ा विवाद खड़ा हो गया. आईसीसी ने जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर एक्शन लेने की तैयारी की, तो पीसीबी पलट गया. अब मैच खेलने के लिए बड़ी डिमांड कर रहा है. 

Author
Written By: Aditya Updated: Feb 9, 2026 21:19
icc rejects pcb and bcb demand
icc rejects pcb and bcb demand

ICC Rejected PCB and BCB Demand: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को पीसीबी ने बायकॉट किया था. जिसको लेकर ही अब आईसीसी, पीसीबी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच मीटिंग हुई थी. जहां पर पाकिस्तान और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बड़ी डिमांड रखी है. जिसे अब आईसीसी ने रिपोर्ट्स के मुताबिक ठुकरा दिया है. इससे साफ हो गया कि टीम इंडिया के साथ खेलने के लिए ये दोनों ही देश तड़प रहे हैं.  

आईसीसी ने रिजेक्ट किया पीसीबी और बीसीबी का ऑफर 

रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से डिमांड की थी, उन्हें भारत के साथ एक ट्राई सीरीज खेलने का मौका मिले.  जिसे आईसीसी ने ठुकरा दिया है. आईसीसी का कहना है कि ये मामला उनके हाथ में नहीं है. ट्राई सीरीज के लिए बीसीसीआई की सहमति जरूरी है. ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है. पीसीबी ने इसके अलावा भी आईसीसी के सामने 4 डिमांड रखी थी. उनमें से भी 2 और शर्तों को आईसीसी ने साफ खारिज कर दिया और दो डिमांड पर सोचने का फैसला किया है. हालांकि इस मामले में पाकिस्तान को पूरी तरह से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का साथ मिल रहा है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी को मिलने वाली है गुड न्यूज? सामने आई तस्वीर से मिला बड़ा संकेत

---विज्ञापन---

भारत-पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा मुकाबला 

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी, बांग्लादेश और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच हुई बैठक सही रही है. जिसके कारण ही भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को मुकाबला खेला जा सकता है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अगर इस मुकाबले को अब भी नहीं खेलती है, तो उन्हें कड़ी सजा मिल सकती है. पाकिस्तान की टीम ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने मुकाबले में नीदरलैंड को हराया है. अब अपना दूसरा मुकाबला यूएसए के खिलाफ 10 फरवरी को खेलने वाली है.

ये भी पढ़ें: Zim vs Oman: गेंदबाजों के दम पर जिम्बाब्वे को मिली बड़ी जीत, बुरी तरह से हारी ओमान 

First published on: Feb 09, 2026 09:19 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.