ODI World Cup 2023 NED vs AFG: वनडे विश्व कप 2023 में आज नीदरलैंड और अफगानिस्तान के बीच अहम मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में टॉस जीतकर नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों के लिए आज का मैच जीतना बेहद जरूरी है।
जहां एक तरफ अफगानिस्तान की टीम इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल की रेस में बने रहना चाहती है तो वहीं दूसरी तरफ नीदरलैंड की टीम चैंपियंस ट्रॉफी में क्वालिफाई करने की तरफ देखेगी। विश्व कप में अभी तक दोनों टीमों ने 6-6 मैच खेले है। जहां एक तरफ अफगानिस्तान ने 6 मैचों में 3 जीते है तो वहीं नीदरलैंड ने 2 मैच जीते है।
विश्व कप में पहली आमने-सामने नीदरलैंड-अफगानिस्तान
विश्व कप के इतिहास में नीदरलैंड और अफगानिस्तान की टीमें पहली बार आमने-सामने होने वाली है। वहीं वनडे क्रिकेट में ये दोनों टीमें भिड़ चुकी हैं। नीदरलैंड और अफगानिस्तान के बीच अभी तक 9 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। जिसमे 7 मैचों में अफगानिस्तान और 2 मैचों में नीदरलैंड की टीम ने बाजी मारी है। अगर अफगानिस्तान की टीम आज का मैच जीत जाती है तो उसके 8 प्वाइंट्स हो जाएंगे। जिसके बाद टीम ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बाद पांचवें स्थान पर पहुंच सकती है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
अफगानिस्तान टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, नूर अहमद।
नीदरलैंड टीम: वेस्ले बैरेसी, मैक्स ओ’डॉउड, कॉलिन एकरमैन, साइब्रांड एंगलब्रेट, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), बास डी लीडे, साकिब जुल्फिकार, लोगन वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन।
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी से टूटा RCB का सपना
41 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
57 mins agoबचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर 1 नहीं 2 वनडे टीम का हो सकता है सिलेक्शन
3 hrs agoभारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूला पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
11 hrs agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
12 hrs agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
12 hrs ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
13 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
14 hrs agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines