Watch Video: भारत की जीत से PAK को लगी मिर्ची, पूर्व क्रिकेटर ने ICC पर लगाया आरोप, कहा- भारत की गेंदबाजी में बदली जाती है Ball

IND vs SL: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर हसन रजा ने आईसीसी और बीसीसीआई पर भारत की गेंदबाजी के दौरान गेंद बदलने का आरोप लगाया है।

Hasan Raza allegations to ICC and bcci ball changed in India bowling IND vs SL ODI World CUp 2023

भारत बनाम श्रीलंका।

IND vs SL Hasan Raza allegations to ICC: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भारत ने श्रीलंका को 302 रनों से रौंद दिया है। भारत के तेज गेंदबाजों का कहर ऐसा देखने को मिला कि श्रीलंका सिर्फ 55 के स्कोर पर धराशाई हो गई। भारत के तीनों तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने कमाल की गेंदबाजी की है। भारत की गेंदबाजी से हैरान पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने आईसीसी और बीसीसीआई पर बड़ा आरोप लगा दिया है। उन्होंने कहा कि भारत की गेंदबाजी के दौरान आईसीसी गेंद बदल दे रही है।

विज्ञापन

‘बैटिंग पिच पर ऐसी गेंदबाजी कैसे’- हसन

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर हसन रजा ने मीडिया चैनल में बात करते हुए यह बड़ा बयान दिया है। टीवी एंकर ने हसन रजा से हैरानी के साथ पूछा कि भारत के गेंदबाज जिस कदर गेंदबाजी कर रहे हैं, क्या यह संभव है कि भारत की गेंदबाजी के दौरान गेंद बदल दी जा रही है। इस पर हसीन रजा ने कहा कि यह बिल्कुल संभव है। जिस मैदान पर दुनिया के सभी बल्लेबाज रन बना रहे हैं, ऐसा कैसे संभव हो सकता है कि उस बैटिंग पिच पर भारत के गेंदबाज इतने कमाल के प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

‘पाकिस्तान के खिलाफ भी बदली होगी देंग’

हसीन रजा ने आगे कहा कि टीम को जो भी गेंद दे रहा है, चाहे आईसीसी हो, या बीसीसीआई हो या फिर थर्ड अंपायर हो उनकी जांच होनी चाहिए। मुझे पूरा भरोसा है कि भारत की गेंदबाजी के दौरान गेंद बदली जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि भारत के गेंदबाज इस तरह गेंदबाजी कर रहे हैं, जैसे जादुई गेंद हो। मोहम्मद शमी हो, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज तीनों ही गेंदबाज कमाल के स्विंग करा रहे हैं। इसकी जांच जरूर होने चाहिए। मुझे ये भी लगता है कि जब भारत बनाम पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया था, उसमें भी गेंद के साथ अदला-बदली की गई होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ