हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 से पहले KKR फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, स्टार खिलाड़ी नहीं होगा पूरे टूर्नामेंट से बाहर!

Harshit Rana: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है. इससे पहले अब कोलकाता नाइट राइडर्स के फैंस के लिए अच्छी खबर आई है. स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा के टूर्नामेंट से पूरी तरह बाहर होने की रिपोर्ट सामने आई थी. अब बताया जा रहा है कि हर्षित पूरी तरह प्रतियोगिता से बाहर नहीं हैं.

विज्ञापन
हर्षित राणा को लेकर बड़ा अपडेट

Harshit Rana: IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स फैंस के लिए अच्छी खबर आ रही है. स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण फिलहाल मैदान से दूर हैं. बताया जा रहा था कि वो इंजरी के चलते IPL 2026 से पूरी तरह बाहर हो चुके हैं. KKR फैंस बेहद निराश थे, क्योंकि हर्षित टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं. हालांकि, अब राणा को लेकर सकारात्मक खबर सामने आ रही है. वो पूरे टूर्नामेंट से बाहर नहीं होंगे.

IPL 2026 में कुछ मैच खेल सकते हैं हर्षित राणा

हर्षित राणा की चोट ने KKR की टेंशन बढ़ाई हुई थी. उनके पूरी तरह टूर्नामेंट से बाहर होने की रिपोर्ट्स के बाद फैंस की नजर रिप्लेसमेंट पर थी लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनकी जगह किसी अन्य गेंदबाज को अब तक शामिल नहीं किया है. अब ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि हर्षित पूरा IPL मिस नहीं करेंगे. अभी हर्षित ठीक हो रहे हैं और BCCI की मेडिकल टीम की ओर से उनकी वापसी को लेकर कोई तारीख सामने नहीं आई है.

KKR का अभी तक हर्षित राणा की रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं करना या उनके टूर्नामेंट से बाहर होने की खबर पर मुहर नहीं लगाना, संकेत देता है कि राणा फिट हो सकते हैं. 31 मई तक IPL चलने वाला है. टूर्नामेंट काफी लंबा है और हर्षित अगर इसी बीच ठीक हो गए और उन्हें खेलने की अनुमति मिल गई, तो वो KKR के लिए लीग स्टेज के आखिरी कुछ मुकाबले खेल सकते हैं. हाल ही में हर्षित BCCI नमन अवॉर्ड्स में छड़ी का सहारा लेकर चलते हुए नजर आ रहे थे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- पैट कमिंस नहीं हुए फिट, तो ये तीन खिलाड़ी कर सकते हैं SRH की कप्तानी, IPL 2026 में किसे मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?

तेज गेंदबाजी को लेकर सस्पेंस बरकरार

हर्षित राणा ही नहीं, माथीशा पथिराना भी चोटिल हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान पथिराना को चोट आई थी. KKR ने उन्हें IPL 2026 ऑक्शन में 18 करोड़ रूपये देकर खरीदा था. हालांकि, राणा की तरह पथिराना के खेलने पर भी सस्पेंस बना हुआ है.

विज्ञापन

KKR ने अब तक उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है. शायद टीम पथिराना के भी फिट होने की उम्मीद लगा रही है. बता दें कि मुस्तफिजुर रहमान भी IPL 2026 का हिस्सा नहीं होंगे और उनकी जगह जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजाराबानी को स्क्वाड में शामिल कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 से पहले CSK में हुआ बड़ा बदलाव, इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी को मिली खास जिम्मेदारी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola