पैट कमिंस नहीं हुए फिट, तो ये तीन खिलाड़ी कर सकते हैं SRH की कप्तानी, IPL 2026 में किसे मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?

Captaincy Options for SRH: IPL 2026 की शुरुआत में 11 दिन बाकी हैं और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस अब तक फिट नहीं हैं. वो शुरुआती कुछ मैच मिस कर सकते हैं. ऐसे में SRH के पास कप्तानी के लिए कुछ विकल्प हैं.

Pat Cummins Ishan Kishan
1 / 6

Captaincy Options for SRH: IPL 2026 की शुरुआत में अब दो हफ्ते से भी कम समय बचा है. इस बड़े टूर्नामेंट का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाला है. सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस चोटिल होने के कारण कुछ महीनों से बाहर हैं. उनके खेलने पर अभी सस्पेंस बना हुआ है. सभी के मन में सवाल है कि अगर कमिंस फिट नहीं हुए, तो SRH का कप्तान कौन बनेगा. आइए हैदराबाद की कप्तानी के लिए 3 जबरदस्त विकल्पों पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

पैट कमिंस की फिटनेस पर क्या है अपडेट?

पैट कमिंस की फिटनेस पर क्या है अपडेट?2 / 6

पैट कमिंस कमर की चोट के कारण मैदान से दूर हैं. वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा नहीं बन पाए. IPL की शुरुआत में अब 11 दिन बाकी हैं. बताया जा रहा है कि पैट कमिंस चोट के कारण IPL के शुरुआती कुछ मैच मिस कर सकते हैं.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा3 / 6

अभिषेक शर्मा मौजूदा समय में टी20 के नंबर 1 बल्लेबाज हैं. पिछले एक-डेढ़ साल में उन्होंने अपना पहचान बनाई है और IPL में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. वो SRH के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं. SRH उन्हें अपने फ्यूचर स्टार के रूप में देख रही है और इसी कारण उन्हें पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में कप्तानी सौंपी जा सकती है.

ईशान किशन

ईशान किशन4 / 6

अभिषेक शर्मा के मुकाबले ईशान किशन अधिक अनुभवी खिलाड़ी हैं. हाल ही में उन्होंने बतौर कप्तान झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जिताई थी. ईशान का टी20 वर्ल्ड कप 2026 भी यादगार साबित हुआ. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अगर कमिंस शुरुआती कुछ मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हुए, तो ईशान कप्तानी कर सकते हैं.

विज्ञापन

ट्रेविस हेड

ट्रेविस हेड5 / 6

सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड के पास काफी अनुभव है. ट्रेविस हेड SRH के सीनियर खिलाड़ियों में से एक हैं और लगातार इस टीम के लिए अच्छा करते हुए आए हैं. उन्हें ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करने का अनुभव है. इसी को ध्यान में रखते हुए उन्हें SRH का कप्तान बनाया जा सकता है.

SRH का IPL 2026 के लिए स्क्वाड

SRH का IPL 2026 के लिए स्क्वाड6 / 6

पैट कमिंस (c), हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, इशान किशन, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्स, कामिंदु मेंडिस, ईशान मलिंगा, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, हर्ष दुबे, जीशान अंसारी, लियाम लिविंगस्टोन, जैक एडवर्ड्स, सलील अरोड़ा, शिवम मावी, शिवांग कुमार, क्रेंस फुलेत्रा, प्रफुल्ल हिंगे, अमित कुमार, ओंकार तरमले, साकिब हुसैन.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन