Harbhajan Singh On Usman Tariq: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का मानना है कि भारत टी20 वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान को हरा देगा, लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि भारत को पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक को सावधानी से संभालना चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत को मैच के दौरान शांत और कॉन्फिडेंट रहना चाहिए.
भज्जी ने की उस्मान की तारीफ
हरभजन ने मीडिया से कहा, 'भारत मैच जीतेगा. पाकिस्तान के पास एक स्पिनर (उस्मान तारिक) है, वो एक अच्छा स्पिनर है, हमें उसे सेफ खेलना होगा. भारतीय टीम काबिल है; ये बहुत अच्छी टीम है. हमें उम्मीद है कि वे वैसे ही खेलेंगे जैसे वे हमेशा खेलते आए हैं, बिना किसी प्रेशर के खेलेंगे और जीत का झंडा लहराएंगे.'
यह भी पढ़ें- व्हाइट ड्रेस और ब्लैक हैट पहनी हुई ये खूबसूरत हसीना है कौन? T20 World Cup 2026 मैच में क्रिकेट फैंस के दिलों में मचाई हलचल
बॉलिंग एक्शन पर सवाल
उस्मान तारिक टी20 मैचों में बहुत अच्छा कर रहे हैं, उन्होंने कम एवरेज से कई विकेट लिए हैं. हालांकि उनके बॉलिंग एक्शन पर विवाद हुआ है, क्रिकेट एक्सपर्ट सवाल उठा रहे हैं कि क्या ये लीगल है. अमेरिका के खिलाफ उन्होंने अच्छी परफॉर्मेंस दी है, इसलिए उनको हल्के में नहीं लेना चाहिए.
यह भी पढ़ें- कौन हैं पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा की वाइफ? पेशे से वकील, मुश्किल वक्त में दिया शौहर का साथ
मोंगिया को जीत का भरोसा
टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर नयन मोंगिया को भी भारत की जीत का भरोसा है. उन्होंने कहा, 'ये मज़ेदार होगा. हमें उम्मीद है कि ये एक अच्छा मैच होगा और भारत जीतेगा. क्योंकि टीम इंडिया जिस तरह से परफॉर्म कर रही है, जिस तरह से वो बैटिंग, बॉलिंग कर रहे हैं, कप्तान आगे से लीड कर रहे हैं और यह गेम पूरी तरह से कॉन्फिडेंस का है और पाकिस्तान लगातार 7 या 8 बार आईसीसी टूर्नामेंट में हार चुका है.'
यह भी पढ़ें- सिंगल नहीं हैं टी20 वर्ल्ड कप 2026 की हसीन एंकर ग्रेस हेडन, दीवानगी की हद से ज्यादा करती हैं बॉयफ्रेंड से इश्क
हार्दिक पांड्या से उम्मीद
मोंगिया ने आगे कहा, 'मुझे नहीं लगता कि ज़्यादा मुश्किल होगी क्योंकि पाकिस्तान पर बहुत प्रेशर होगा, क्रिकेट बहुत बदल गया है. भारत के युवा खिलाड़ी बेखौफ हो गए हैं. एक ओवर, एक चौका या छक्का गेम बदल सकता है.' मोंगिया को हार्दिक पांड्या से भी उम्मीद है कि वो अच्छा परफॉर्म करेंगे, खासकर प्रेशर सिचुएशन में. हार्दिक का पाकिस्तान के खिलाफ पिछला प्रदर्शन बैट और बॉल दोनों से अच्छा रहा है.
Harbhajan Singh On Usman Tariq: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का मानना है कि भारत टी20 वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान को हरा देगा, लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि भारत को पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक को सावधानी से संभालना चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत को मैच के दौरान शांत और कॉन्फिडेंट रहना चाहिए.
भज्जी ने की उस्मान की तारीफ
हरभजन ने मीडिया से कहा, ‘भारत मैच जीतेगा. पाकिस्तान के पास एक स्पिनर (उस्मान तारिक) है, वो एक अच्छा स्पिनर है, हमें उसे सेफ खेलना होगा. भारतीय टीम काबिल है; ये बहुत अच्छी टीम है. हमें उम्मीद है कि वे वैसे ही खेलेंगे जैसे वे हमेशा खेलते आए हैं, बिना किसी प्रेशर के खेलेंगे और जीत का झंडा लहराएंगे.’
यह भी पढ़ें- व्हाइट ड्रेस और ब्लैक हैट पहनी हुई ये खूबसूरत हसीना है कौन? T20 World Cup 2026 मैच में क्रिकेट फैंस के दिलों में मचाई हलचल
बॉलिंग एक्शन पर सवाल
उस्मान तारिक टी20 मैचों में बहुत अच्छा कर रहे हैं, उन्होंने कम एवरेज से कई विकेट लिए हैं. हालांकि उनके बॉलिंग एक्शन पर विवाद हुआ है, क्रिकेट एक्सपर्ट सवाल उठा रहे हैं कि क्या ये लीगल है. अमेरिका के खिलाफ उन्होंने अच्छी परफॉर्मेंस दी है, इसलिए उनको हल्के में नहीं लेना चाहिए.
यह भी पढ़ें- कौन हैं पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा की वाइफ? पेशे से वकील, मुश्किल वक्त में दिया शौहर का साथ
मोंगिया को जीत का भरोसा
टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर नयन मोंगिया को भी भारत की जीत का भरोसा है. उन्होंने कहा, ‘ये मज़ेदार होगा. हमें उम्मीद है कि ये एक अच्छा मैच होगा और भारत जीतेगा. क्योंकि टीम इंडिया जिस तरह से परफॉर्म कर रही है, जिस तरह से वो बैटिंग, बॉलिंग कर रहे हैं, कप्तान आगे से लीड कर रहे हैं और यह गेम पूरी तरह से कॉन्फिडेंस का है और पाकिस्तान लगातार 7 या 8 बार आईसीसी टूर्नामेंट में हार चुका है.’
यह भी पढ़ें- सिंगल नहीं हैं टी20 वर्ल्ड कप 2026 की हसीन एंकर ग्रेस हेडन, दीवानगी की हद से ज्यादा करती हैं बॉयफ्रेंड से इश्क
हार्दिक पांड्या से उम्मीद
मोंगिया ने आगे कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि ज़्यादा मुश्किल होगी क्योंकि पाकिस्तान पर बहुत प्रेशर होगा, क्रिकेट बहुत बदल गया है. भारत के युवा खिलाड़ी बेखौफ हो गए हैं. एक ओवर, एक चौका या छक्का गेम बदल सकता है.’ मोंगिया को हार्दिक पांड्या से भी उम्मीद है कि वो अच्छा परफॉर्म करेंगे, खासकर प्रेशर सिचुएशन में. हार्दिक का पाकिस्तान के खिलाफ पिछला प्रदर्शन बैट और बॉल दोनों से अच्छा रहा है.