---विज्ञापन---

क्रिकेट

T20 World Cup में होगा IND vs PAK मैच! पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने बताई पर्दे के पीछे की कहानी

IND vs PAK Match Might Happen: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मैच नहीं होगा. पाकिस्तान सरकार ने मैच बायकॉट करने का ऐलान कर दिया है. हालांकि, पूर्व पाकिस्तानी कप्तान को लगता है कि दोनों टीमों के बीच ये बड़ा मुकाबला जरूर होने वाला है. उन्होंने पर्दे के पीछे की कहानी का अब खुलासा किया और बताया कि क्या होगा.

Author Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Feb 3, 2026 12:59
IND vs PAK Match Might Happen
क्या भारत-पाकिस्तान मैच होगा?

IND vs PAK Match Might Happen: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच नहीं होने वाला है. पाकिस्तान सरकार ने ऐलान कर दिया है कि उनकी टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ महामुकाबले को बायकॉट करेगी. इसी को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है. क्रिकेटर्स की भी इसपर प्रतिक्रिया सामने आई है. पूर्व पाकिस्तानी कप्तान राशिद लतीफ ने अब चौंकाने वाला बयान दिया और IND vs PAK मैच बायकॉट मामले में पर्दे के पीछे की कहानी बताई.

’15 फरवरी को मैच जरूर होगा’

पाकिस्तान का भारत के खिलाफ मैच बायकॉट करने का फैसला बेहद चर्चा का विषय बना हुआ है. राशिद लतीफ ने न्यूज 18 से बात करते हुए दावा किया कि ये मैच जरूर होगा. उनका मानना है कि दोनों देशों की सरकार आपस में बात करेगी. उन्होंने कहा, ‘हां, मुझे लगता है कि 15 फरवरी को दोनों देशों के बीच मैच जरूर होगा.’

---विज्ञापन---

राशिद ने आगे कहा, ‘बातचीत दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच होगी. क्रिकेट, बिजनेस का फायदा देखकर होता है. फैसले राजनीतिक स्तर पर लिए जाते हैं और ICC द्वारा उनका पालन किया जाता है. हमारे PCB चीफ भी मिनिस्टर हैं और BCCI के भी पॉलिटिकल लिंक हैं. ऐसे में इस मामले पर कोई न कोई हल जरूर निकलेगा.’

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान के उस्मान तारिक कर रहे ‘भट्टा’ गेंदबाजी? T20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय अंपायर के जवाब ने मचाई खलबली!

---विज्ञापन---

पाकिस्तान नहीं करेगा ICC से बात?

बायकॉट के फैसले के बाद ICC ने स्टेटमेंट जारी करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को आधिकारिक रूप से बात करने और एक नतीजे पर आने के लिए कहा था. खबर आ रही है कि PCB ने अब तक ICC को कोई फॉर्मल ईमेल नहीं किया है. रिपोर्ट में बताया गया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ICC से बायकॉट को लेकर कोई बातचीत करने के मूड में नहीं है, वहीं ICC ने इस मामले को लेकर बोर्ड मेंबर्स के साथ मीटिंग करने का फैसला किया है. ऐसे में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि टी20 वर्ल्ड कप में इस महामुकाबले को लेकर विवाद कुछ और दिनों तक जारी रह सकता है.

ये भी पढ़ें:- बर्बादी की कगार पर PCB… ICC में नहीं मिलेगा किसी का भी साथ! भारत के खिलाफ मैच बायकॉट का दांव पड़ा उल्टा?

First published on: Feb 03, 2026 12:58 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.