Sanju Samson: संजू सैमसन IPL 2026 के जरिए चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बने. राजस्थान रॉयल्स के लिए संजू ने कप्तानी की लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स में वह सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर आए हैं. ऋतुराज गायकवाड़ टीम की कप्तानी कर रहे हैं, लेकिन पिछले तीन सीजन से CSK प्लेऑफ में जगह बनाने में असफल रही है. इसी वजह से अब टीम में कुछ बड़े बदलाव की मांग उठ रही है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर सदगोपन रमेश ने संजू सैमसन को कप्तान बनाने की बात कहकर उन्होंने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.

'संजू सैमसन को कप्तान बनाया जाना चाहिए...'

सदगोपन रमेश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट डालते हुए CSK की लीडरशिप में बदलाव की मांग की है. उन्होंने कहा, 'CSK कप्तानी के लिए अलग-अलग विकल्पों की तलाश कर रही है और वह यह भी देख रही है कि किन-किन बदलावों की जरूरत है. संजू सैमसन को कप्तान बनाया जाना चाहिए, क्योंकि वह शानदार टीम प्लेयर हैं. CSK की कप्तानी बदलनी चाहिए और अगर ऐसा होता है, तो उन्हें संजू सैमसन के बारे में जरूर गंभीरता से सोचना चाहिए.'

---विज्ञापन---

रमेश ने कहा, 'संजू सैमसन ने IPL में 66 मैचों में कप्तानी की है और 33 में उन्हें जीत मिली है. उनका जीत प्रतिशत 50% है. उनके नेतृत्व में राजस्थान रॉयल्स ने अच्छा प्रदर्शन किया है और टीम फाइनल तक पहुंची है. CSK को कुछ बदलाव करने की जरूरत है और सिर्फ संजू सैमसन को कप्तान बनाने से वह ट्रॉफी नहीं जीत जाएंगे. हालांकि, अगर वह कप्तान बदलते हैं, तो संजू सैमसन के बारे में सोचा जाना चाहिए.'

ये भी पढ़ें:- जसप्रीत बुमराह नहीं हुए फिट, तो अफगानिस्तान सीरीज में कौन लेगा उनकी जगह? प्रिंस यादव ही नहीं, ये 3 भी हैं दावेदार

---विज्ञापन---

ऋतुराज गायकवाड़ का कप्तान के रूप में प्रदर्शन

ऋतुराज गायकवाड़ को 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान नियुक्त किया गया था. इसके बाद से गायकवाड़ ने 33 मैचों में CSK की कप्तानी की है, जिसमें से सिर्फ 14 में उन्हें जीत मिली है. चेन्नई सुपर किंग्स को उनकी कप्तानी में 19 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. उनका जीत प्रतिशत मात्र 42.4% है.

ऋतुराज गायकवाड़ का IPL 2025 और 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा. लगातार दो सीजन में 500 से अधिक रन बनाने के बाद IPL 2025 में गायकवाड़ ने 5 मैचों में हिस्सा लिया और सिर्फ 122 रन बनाए. IPL 2026 में भी ऋतुराज गायकवाड़ अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाए. उन्होंने 14 मैचों में हिस्सा लेते हुए 28.08 के औसत से 337 रन बनाए. वह सिर्फ दो अर्धशतक जड़ने में सफल हुए. साफ तौर पर गायकवाड़ के लिए बल्ले और कप्तानी, दोनों के लिहाज से पिछले दो सीजन अच्छे नहीं रहे हैं. अगर लीडरशिप में कोई बदलाव होता है, तो इसमें हैरानी नहीं होगी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- भारत के खिलाफ हार बढ़ा देगी पाकिस्तान की परेशानी, मंडरा रहा वुमेंस एशिया कप से बाहर होने का खतरा

---विज्ञापन---

Image: Instagram/rameshsadhagopan/