T20 World Cup 2026: 7 फरवरी से टी20 विश्व कप 2026 का रोमांच शुरू हो चुका है. हर दिन एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. टी20 विश्व कप में पहली बार 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इस बार के विश्व कप में सिर्फ एक टीम नहीं बल्कि कई टीमें ऐसी हैं जो कि खिताब जीतने के लिए प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं. इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी विश्व कप को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. उन्होंने बताया है कि कौन सी टीम इस बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर पाएगी.
सौरव गांगुली ने बताया ये टीम जीतेगी खिताब
सौरव गांगुली के मुताबिक टीम इंडिया इस बार टी20 विश्व कप का खिताब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में जीत सकती है. उन्होंने कहा, “ये बहुत ही ताकतवर और मजबूत टीम है. फील्डिंग, बल्लेबाजी और गेंदबाजी तीनों ही डिपार्टमेंट में टीम बैलेंस से भरपूर नजर आ रही है. जैसे जैसे विश्व कप आगे बढ़ेगा, वो अच्छे होते जाएंगे. वो टी20 विश्व कप 2026 को जीतने के लिए फेवरेट हैं.” इसी के साथ पूर्व कप्तान ने टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव की भी जमकर तारीफ की और उन्हें चैंपियन टी 20 प्लेयर बताया. टीम इंडिया अगर इस बार किताब को डिफेंड करने में कामयाब हो जाती है तो इतिहास में पहली बार ऐसा होगा. अभी तक किसी टीम ने लगातार 2 बार टी20 विश्व कप खिताब नहीं जीता है.
A comprehensive victory ✌️#TeamIndia are off the mark in the #T20WorldCup in fine fashion 👌👌
— BCCI (@BCCI) February 7, 2026
They win the #INDvUSA contest by 2⃣9⃣ runs 🙌
Updates ▶️ https://t.co/Rlm2ARPVEt#MenInBlue pic.twitter.com/f8GusqnvwG
जीत के साथ हुई टीम इंडिया की शुरुआत
टीम इंडिया ने अपने टी20 विश्व कप की शुरुआत जीत के साथ की है. टीम ने अपने पहले मुकाबले में अमेरिका को 29 रनों से हराया. इस मैच में एक वक्त पर भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह से लड़खड़ा गई थी लेकिन कप्तान सूर्या ने शानदार अंदाज में पारी को संभालते हुए आगे बढ़ाया. उन्होंने 49 गेंदों में 84 रनों की तूफानी पारी खेली. इसी के साथ ये साल 2026 में उनका चौथा अर्धशतक रहा. टीम इंडिया का अब अगला मुकाबला नामीबिया के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा.










