---विज्ञापन---

क्रिकेट

‘मैच बायकॉट के फैसले पर पाकिस्तान को सजा देना नामुमकिन…’ पूर्व ICC अध्यक्ष ने दिया चौंकाने वाला बयान

IND vs PAK Match Boycott Row: पाकिस्तान सरकार ने ऐलान कर दिया है कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी. ICC ने संकेत दिए हैं कि अगर ऐसा होता है, तो वो पाकिस्तान टीम के खिलाफ कदम उठा सकते हैं. अब ICC के पूर्व चेयरमैन ने दावा किया है कि पाकिस्तान को इस फैसले से कोई नुकसान नहीं होगा.

Author Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Feb 2, 2026 15:50
IND vs PAK Match Boycott Row
पूर्व ICC चेयरमैन का बड़ा बयान

IND vs PAK Match Boycott Row: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ महामुकाबले को बायकॉट करने का फैसला किया है. दरअसल, पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को टी20 वर्ल्ड कप खेलने की अनुमति दे दी है लेकिन ये साफ कर दिया है कि भारत के खिलाफ 15 फरवरी को मैच का बहिष्कार किया जाएगा. ICC ने भी स्टेटमेंट जारी करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को फैसले के बारे में सोचने के लिए कहा है और ये संकेत दिए हैं कि PCB को इससे तगड़ा नुकसान हो सकता है. अब पूर्व ICC चेयरमैन ने बताया ऐसा कुछ नहीं होगा.

‘बायकॉट के फैसले पर पाकिस्तान को सजा देना नामुमकिन…’

बताया जा रहा है कि अगर पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच सही मायने में बायकॉट किया, तो उन्हें कई नुकसान झेलने पड़ सकते हैं. पूर्व ICC चेयरमैन एहसान मानी ने स्पोर्टस्टार से इसी विषय पर बात की और बताया कि ICC पाकिस्तान को किसी तरह की सजा देना नामुमकिन है. उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकती, अगर वो सरकार के निर्देश का पालन करते हैं.’

---विज्ञापन---

एहसान ने आगे कहा, ‘भारत ने क्यों पाकिस्तान में आकर चैंपियंस ट्रॉफी के मैच खेलने से मना किया था. आप डबल स्टैंडर्ड नहीं रख सकते. इसी वजह से मैं यही बोलना चाहता हूं कि समस्याओं का सामना करने के बजाय ICC खड़े होकर सबकुछ देख रहा है. आपने सरकार के दखल देने के लिए दरवाजा खुला छोड़ दिया. आपको ये बात पता है कि PCB के चेयरमैन सरकार में मंत्री भी हैं.’

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup के शुरुआती मैचों से बाहर हुआ ये धाकड़ तेज गेंदबाज, ऑस्ट्रेलियाई टीम की बढ़ गई टेंशन!

---विज्ञापन---

ICC ने की एक नतीजे पर आने की बात

पाकिस्तान सरकार के ऐलान के बाद ICC ने स्टेटमेंट जारी किया था. इसी बीच उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अपने फैसले को लेकर दोबारा सोचने के लिए कहा. इसी बीच ICC ने यहां PCB से बात करने और किसी एक नतीजे पर आने का भी प्रस्ताव रखा. आईसीसी ने साफ कर दिया है कि PCB से अभी उन्हें कोई जवाब नहीं मिला है. वो आने वाले कुछ दिनों में जवाब की मांग करेंगे.

ये भी पढ़ें:- IND vs PAK मैच बायकॉट पर BCCI की आई पहली प्रतिक्रिया, राजीव शुक्ला ने ICC के फैसले को ठहराया…

First published on: Feb 02, 2026 03:48 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.