IND vs PAK मैच बायकॉट पर BCCI की आई पहली प्रतिक्रिया, राजीव शुक्ला ने ICC के फैसले को ठहराया...

BCCI Vice President on PAK Boycott Decision: पाकिस्तान सरकार ने फैसला किया है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनकी टीम भारत के खिलाफ मैच को बायकॉट करेगी. ICC ने स्टेटमेंट जारी करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दोबारा सोचने के लिए कहा है. अब BCCI वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला की इसपर पहली प्रतिक्रिया सामने आई है.

BCCI Vice President on PAK Boycott Decision

BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने क्या कहा?

BCCI Vice President on PAK Boycott Decision: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं. पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को भारत के खिलाफ 15 फरवरी 2026 को होने वाले महामुकाबले को बायकॉट करने के आदेश दिए हैं. पाकिस्तान पूरा टूर्नामेंट श्रीलंका में खेलने वाली है लेकिन सिर्फ भारत के खिलाफ मैच खेलने से इन्हें ऐतराज है. बीसीसीआई की अब तक इसपर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी. अब वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला का पाकिस्तान के बायकॉट करने के फैसले पर पहला रिएक्शन सामने आया है.

विज्ञापन

BCCI वाइस प्रेसिडेंट ने बायकॉट मामले पर तोड़ी चुप्पी

भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में मैच नहीं खेलने का फैसला करने वाले पाकिस्तान की खूब आलोचना हो रही है. इसी बीच BCCI उपाध्यक्ष और कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने पहली प्रतिक्रिया दी. उन्होंने ICC के बायकॉट मामले पर आए स्टेटमेंट को सही ठहराया. शुक्ला ने कहा, ‘ICC ने बड़ा बयान जारी किया है. उन्होंने स्पोर्ट्समैनशिप (खेल भावना) के बारे में बात की. हम ICC की बात से पूरी तरह सहमत हैं. BCCI तब तक कोई कमेंट नहीं करेगी, जब तक हम ICC से बात नहीं कर लेते.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs PAK मैच बायकॉट करने पर पूर्व क्रिकेटर्स ने पाकिस्तान को लगाई लताड़, कहा- हार के डर से…

ICC ने अपनी स्टेटमेंट में क्या कहा?

पाकिस्तान सरकार के ऐलान के बाद ICC ने पाकिस्तान के भारत के खिलाफ मैच को बायकॉट करने पर स्टेटमेंट जारी किया. इसमें उन्होंने PCB से आधिकारिक रूप से जवाब की मांग की. ICC ने यहां खेल भावना का जिक्र किया और बताया कि सरकार का किरदार अलग होता है. ICC ने इसी बीच PCB को दोबारा अपने फैसले पर सोचने की सलाह दी.

विज्ञापन

ICC ने ये भी बताया कि पाकिस्तान के क्रिकेट पर इसका बुरा असर पड़ सकता है. ICC ने इसी बीच ये भी कहा कि वो अपने फुल मेंबर पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप में देखना और सहमति से एक फैसले पर आना चाहते हैं. खबर आ रही है कि ICC की अगले 48 घंटे में मीटिंग होने वाली है, जहां पाकिस्तान के बायकॉट निर्णय पर चर्चा होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ