IND vs PAK: एशिया कप 2025 के छठे मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत आज रात पाकिस्तान के साथ होनी है। यह वो मुकाबला है, जिसका हर कोई बेसब्री से इतंजार कर रहा था। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम इस ऐतिहासिक भिड़ंत का गवाह बनेगा। टूर्नामेंट के इतिहास पर अगर नजर दौड़ाई जाए तो भारतीय टीम पड़ोसी मुल्क पर हमेशा ही हावी रही है।
हालांकि, इस बार टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, जो एशिया कप में पहली बार बतौर कप्तान उतरे हैं। सूर्या की सेना भी एकदम युवा है। भारतीय टीम के पांच खिलाड़ी तो ऐसे हैं, जो पहली बार इस फॉर्मेट में पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देंगे।
अभिषेक शर्मा
अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से वर्ल्ड क्रिकेट में जमकर महफिल लूट रहे अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच खेलने मैदान पर उतरेंगे। पड़ोसी मुल्क के गेंदबाजों के लिए अभिषेक बुरा सपना साबित हो सकते हैं। यूएई के खिलाफ अभिषेक अपनी धांसू फॉर्म का ट्रेलर पहले ही दिखा चुके हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: टीम इंडिया के 2 खिलाड़ी पड़ेंगे पूरी पाकिस्तान टीम पर भारी! दुबई में एक और जीत की है फुल तैयारी
संजू सैमसन
भले ही संजू सैमसन भारत की ओर से 43 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हों, लेकिन वह पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे। संजू की हालिया फॉर्म कमाल की चल रही है। पिछली 10 पारियों में विकेटकीपर बल्लेबाज ने 3 शतक जमाए हैं। संजू का अगर बल्ला चला, तो पड़ोसी मुल्क के गेंदबाजी अटैक की धज्जियां उड़ना तय मानिए।
तिलक वर्मा
तिलक वर्मा भी इंटरनेशनल स्टेज पर अभिषेक शर्मा की तरह ही पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ बल्ले से रंग जमाने मैदान पर उतरेंगे। तिलक ने पिछले एक साल में अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया है। यही वजह है कि उन्हें प्लेइंग 11 में लगातार मौका दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: टॉस से तय हो जाएगा IND vs PAK मैच का रिजल्ट? दुबई के हैरान करने वाले आंकड़े ने घुमाया दोनों कप्तानों का सिर!
शुभमन गिल
क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में शुभमन गिल को भी पाकिस्तान के खिलाफ बल्ले से धमाल मचाने का मौका अब तक नहीं मिल सका है। यह पहला मौका होगा जब गिल टी-20 में पड़ोसी मुल्क के बॉलर्स की खबर लेते हुए दिखाई देंगे। यूएई के खिलाफ उपकप्तान साहब अच्छी लय में दिखाई दिए थे।
कुलदीप यादव
2017 में अपना टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले कुलदीप यादव को भी पाकिस्तान के खिलाफ अपने हुनर का प्रदर्शन करने का मौका नहीं मिल सका है। 8 साल के टी-20 करियर में कुलदीप पहली बार पाकिस्तान के बल्लेबाजों को अपनी घूमती गेंदों पर नाच नचाते हुए दिखाई देंगे।
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
7 mins agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
1 hr ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
5 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
6 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines