IND vs PAK: टीम इंडिया के 2 खिलाड़ी पड़ेंगे पूरी पाकिस्तान टीम पर भारी! दुबई में एक और जीत की है फुल तैयारी

IND vs PAK: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच आज रात महामुकाबला खेला जाना है। टूर्नामेंट के इतिहास में भारतीय टीम पूरी तरह से पड़ोसी मुल्क पर हावी रही है।

IND vs PAK

IND vs PAK

IND vs PAK: स्टेज सज चुका है। इंतजार की घड़ियां बस खत्म होने को है। एशिया कप 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज रात खेला जाना है। एक तरफ यूएई को सिर्फ 27 गेंदों में रौंदने वाली टीम इंडिया है, तो दूसरी ओर पाकिस्तान। इतिहास गवाह है कि जब यह दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरती है, तो रोमांच की सीमाएं पार हो जाती हैं। इस बार भी कहानी कुछ अलग नहीं होने वाली है।

विज्ञापन

एशिया कप में टीम इंडिया पड़ोसी मुल्क पर पूरी तरह से हावी रही है, जिसकी गवाही आंकड़े चीख-चीखकर देते हैं। दुबई में आज की रात फिर पाकिस्तान टीम का फिर बुरा हश्र होने वाला है। भारतीय खेमे के सिर्फ 2 खिलाड़ी ही पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर देंगे।

विज्ञापन

इन 2 प्लेयर्स के आगे घुटने टेकेगा पाकिस्तान!

दरअसल, हम बात कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती की जोड़ी की कर रहे हैं। पिछले कुछ समय में वरुण दुनियाभर के बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित हुए हैं। पिछले पांच टी-20 इंटनरेशनल मैचों में वरुण ने 12 विकेट अपनी झोली में डाले हैं, जिसमें एक फाइव विकेट हॉल भी शामिल है।

विज्ञापन

वरुण अकेले दम पर पाकिस्तान के बैटिंग ऑर्डर का सफाया करने का दमखम रखते हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में वरुण सभी टीमों के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे थे। वरुण ने यूएई की धरती पर ही खेलते हुए 3 मैचों में 9 विकेट चटकाए थे।

कुलदीप बनेंगे बड़ा खतरा

वरुण से भी ज्यादा बड़ा खतरा पाकिस्तान के लिए कुलदीप यादव होंगे। यूएई के खिलाफ खेले गए पहले ही मैच में कुलदीप ने चार विकेट निकाले थे। चाइनामैन गेंदबाज का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा ही कमाल का रहा है। टी-20 में तो कुलदीप को पाकिस्तान के खिलाफ अपनी काबिलियत दिखाने का मौका नहीं मिल सका है, लेकिन 7 वनडे मैचों में उन्होंने 15 विकेट चटकाए हैं। उनका बॉलिंग औसत 14 और इकोनॉमी सिर्फ 3.88 का रहा है।

विज्ञापन

भारतीय टीम के लिहाज से अच्छी खबर यह है कि कुलदीप टूर्नामेंट का आगाज होते ही रंग में लौट भी चुके हैं। अब अगर वरुण और कुलदीप की जोड़ी का जादू चला, तो पाकिस्तान के बल्लेबाजों को दुबई में एक-एक रन के लिए तरसना पड़ सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ