---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

World Cup 2023: क्या आने वाला है नया ट्विस्ट? श्रीलंका ने भी विश्व चैंपियन को छकाया; इंग्लैंड ने 40 रन में गंवाए 5 विकेट!

ENG vs SL, World Cup 2023: इंग्लैंड की टीम के पास सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए श्रीलंका के खिलाफ आखिरी मौका है।

---विज्ञापन---

ENG vs SL, World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 25वां मुकाबला इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस वर्ल्ड कप में अभी तक एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन उलटफेर देखने को मिल चुके हैं। डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड का बुरा हाल देखने को मिला है। ऐसे में अपना पांचवां मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरी इंग्लैंड टीम का भी बुरा हाल हो गया। पहले खेलते हुए इंग्लैंड ने 45 रन पर पहला विकेट गंवाया था। उसके बाद मानो विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया।

40 रन पर गंवा दिए पांच विकेट

इंग्लैंड की टीम 45 पर पहला विकेट डेविड मलान (28) के रूप में गंवाया था। उसके बाद जो रूट, जोस बटलर, लियाम लिविंगस्टोन, जॉनी बेयरस्टो और मोईन अली भी सस्ते में आउट हो गए। इंग्लैंड का स्कोर था 85 रन पर पांच विकेट। श्रीलंकाई गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत की। छठे विकेट के लिए मोईन अली और बेन स्टोक्स 37 रन जोड़ चुके थे। उसके बाद एंजेलो मैथ्यूज ने अली को पवेलियन भेज दिया। जो रूट रनआउट हो गए। मैथ्यूज, लहिरू कुमारा ने अभी तक 2-2 विकेट झटके और कसुन रजिथा को एक सफलता मिली।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- ‘वर्ल्ड कप के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड लेगा फैसला,’ बाबर की सेना के प्रदर्शन पर पहली बार आया PCB का बयान

क्या आने वाला है नया ट्विस्ट?

इंग्लैंड की टीम पिछले मैच में साउथ अफ्रीका से 226 रनों की शर्मनाक हार झेलकर आई है। जबकि पिछले मैच में इस टीम को अफगानिस्तान ने मात देकर उलटफेर किया था। ऐसे में एक बार फिर यहां जिस तरह से अंग्रेजों ने शुरुआत की नया ट्विस्ट दिखने लगा है। आज अगर इंग्लैंड हारी तो उसकी सेमीफाइनल की उम्मीद लगभग खत्म हो जाएगी। साथ ही श्रीलंका की टीम जिसे वर्ल्ड कप की रेस से बाहर समझा जा रहा था वो इसमें एक नई ऊर्जा ला देगी।

---विज्ञापन---

दरअसल आपको बता दें कि राउंड रॉबिन फॉर्मेट में सेमीफाइनल की रेस के लिए हर टीम को कम से कम 6-6 मैच जीतने होंगे। आज अगर इंग्लैंड हारती है तो उसके पांच मैचों में 4 हार और एक जीत रह जाएगी। यानी बचे हुए मैचों में अगर वह सब भी जीतती है तो वह ज्यादा से ज्यादा 5 मैच जीतेगी। उधर श्रीलंका की पांचवें मैच में दूसरी जीत हो सकती है जो अगले सभी मैच जीतकर 6 जीत के मैजिकल पॉइंट तक जा सकती है। यानी इंग्लैंड अगर आज हारी तो सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो जाएगी। साथ ही श्रीलंका के लिए उम्मीदें बरकरार रहेंगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- IPL Auction पर बड़ा अपडेट! वेन्यू और तारीख से जुड़ी जानकारी आई सामने

First published on: Oct 26, 2023 04:17 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola